Advertisement

Updated May 8th, 2024 at 20:29 IST

WB Board 12th Result: लड़कों ने किया लड़कियों से अच्छा प्रदर्शन, छात्राओं के पास होने में आई गिरावट

WB Board 12th Result : बारहवीं की परीक्षा में लड़कों की तुलना में अधिक लड़कियों ने हिस्सा लिया था जो अपने आप में एक उपलब्धि है।

Exam Results
सांकेतिक फोटो | Image:PTI
Advertisement

पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को 12 वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा की जिसमें लड़कों ने लड़कियों से अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि बारहवीं की परीक्षा में लड़कों की तुलना में अधिक लड़कियों ने हिस्सा लिया था जो अपने आप में एक उपलब्धि है। यह परीक्षा इस साल 16 फरवरी को शुरू हुई थी और 13 दिन बाद समाप्त हो गयी थी।

परीक्षा के समापन के 68 दिनों बाद परिणाम की घोषणा करते हुए पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि 12वीं की परीक्षा में इस साल 89.98 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

Advertisement

पिछले साल 89 प्रतिशत रहा परिणाम 

परीक्षा परिणाम में पिछले साल की तुलना में आंशिक सुधार आया है। पिछले साल बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 89 प्रतिशत था। परिषद के अध्यक्ष चिरंजीव भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 88.18 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.12 रहा। उन्होंने कहा कि इस साल कुल 7,55,324 विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी थी ।

Advertisement

लड़कियों के पास होने में गिरावट

उन्होंने कहा कि परिषद लड़कों की तुलना में लड़कियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में गिरावट के कारणों की जांच करेगी। भट्टाचार्य ने कहा कि इस साल परीक्षार्थियों में 56 प्रतिशत लड़कियां और 44 प्रतिशत लड़के थे जो एक दशक पहले के लैंगिक अनुपात की तुलना में उल्लेखनीय बदलाव है। एक दशक पहले 12वीं की परीक्षा के परीक्षार्थियों में 55 प्रतिशत लड़के और 45 प्रतिशत लड़कियां थीं।

Advertisement

भट्टाचार्य ने कहा कि शीर्ष दस स्थानों पर 58 विद्यार्थी आये हैं जिनमें 23 लड़कियां हैं। उन्होंने कहा कि इस साल 42.9 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक एवं 1.23 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में पूर्व मेदिनीपुर जिला 95.77 प्रतिशत सफल विद्यार्थियों के साथ शीर्ष पर है। भट्टाचार्य ने बताया कि मैकविलियम हायर सेंकेंडरी स्कूल के अविक दास ने 500 में 496 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्हें 99.2 प्रतिशत अंक मिले हैं।

ये भी पढ़ें: कोविशील्ड पर AstraZeneca के फैसले के बीच सीरम इंस्टीट्यूट की पहली प्रतिक्रिया, कहा- '2021 से ही...'

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 8th, 2024 at 20:29 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo