Advertisement

Updated May 7th, 2024 at 10:13 IST

Himachal Board 10th Result 2024: थोड़ी देर में आएगा रिजल्ट, यहां करें चेक, फेल होने पर क्या है ऑप्शन

HPBOSE Himachal Board 10th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड से इस साल 10वीं कक्षा के लिए 90 हजार से ज्यादा बच्चे शामिल हुए थे।

Reported by: Sakshi Bansal
UP Board Class 10, 12 Result 2024
हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट | Image:Shutterstock
Advertisement

HPBOSE Himachal Board 10th Result 2024: हिमाचल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के आज 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने वाले हैं। 7 मई को उन छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा जिन्होंने इस साल हिमाचल बोर्ड के 10वीं कक्षा के पेपर दिए थे। यहां नीचे दिए गए लिंक पर आप अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड से इस साल 10वीं कक्षा के लिए 90 हजार से ज्यादा बच्चे शामिल हुए थे जिनके लिए आज यानी मंगलवार का दिल काफी अहम होने वाला है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए 2 से 21 मार्च तक बोर्ड एग्जाम आयोजित किए गए थे जिनका रिजल्ट 7 मई 2024 को जारी होने वाला है।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज होगा जारी

सामने आई जानकारी के मुताबिक, HPBSOE दसवीं कक्षा का परिणाम आज सुबह 10.30 बजे जारी कर सकता है। बोर्ड द्वारा नतीजों का ऐलान करते ही आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org को एक्टिव कर दिया जाएगा जहां छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में कंपार्टमेंट आने वाले छात्रों को क्या करना होगा?

अगर आपने हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 10वीं कक्षा के पेपर दिए हैं और आपके पेपर में कम नंबर आते हैं तो आपके पास कंपार्टमेंट एग्जाम का विकल्प मौजूद होगा। अगर कोई छात्र अधिकतम 2 विषयों में फेल घोषित किया जाता है तो उसे कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इस बारे में ज्यादा जानकारी पाने के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

Advertisement

आपको बता दें कि HPBOSE द्वारा बोर्ड पेपर देने वाले केवल उन्हीं छात्र-छात्राओं को पास घोषित किए जाएगा जो हर विषय में निर्धारित न्यूनतम 33 फीसदी अंक लेकर आएंगे।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 10वीं के छात्र यहां चेक करें रिजल्ट

आज औपचारिक ऐलान हो जाने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को hpbose.org पर जाना होगा।

ये भी पढ़ेंः MP Board Result 2024: खत्म होने वाला है इंतजार! किस डेट को आएगा रिजल्ट, कहां करें चेक? जानिए सबकुछ

Advertisement

Published May 7th, 2024 at 10:09 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo