Advertisement

Updated May 6th, 2024 at 22:44 IST

15 से 20 राउंड फायरिंग, पर्ची से मांगी एक्सट्रैक्शन मनी; गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी दिल्ली

तिलक नगर में एक बाइक पर सवार होकर आए 3 बदमाशों ने एक के बाद एक 15 से 20 राउंड फायरिंग की। बदमाश खुदको नवीन बाली उर्फ भाऊ गैंग का बता रहे हैं।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Sagar Singh
Delhi Tilak Nagar Firing
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी दिल्ली | Image:Republic
Advertisement

Delhi Crime News : दिल्ली के तिलक नगर में ताबड़तोड़ गोलियां बरसी हैं। राजधानी में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट के बाद इलाके के लोग सहमे हुए हैं। बेखौफ बदमाशों ने सोमवार को तिलक नगर इलाके के एक मशहूर कार शोरूम को निशाना बनाया। एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने एक के बाद एक 15 से 20 राउंड फायरिंग की। अचनाक हुई गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा।

तिलक नगर में हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग की में करीब 5 लोग घायल हुए हैं। एक ग्राहक को गोली भी गोली लगी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक शीशे टूटने की वजह से कुछ लोगों को चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी मौके पर जाकर मामले की जांच की है। इस वारदात को तीन शूटर ने अंजाम दिया है।

Advertisement

मांगी एक्सट्रैक्शन मनी

बदमाशों ने शोरूम में फायरिंग कर काफी नुकसान पहुंचाया है। बदमाश मौके पर एक पर्ची भी छोड़कर गए हैं। जिसमें 5 करोड़ रुपये की एक्सट्रैक्शन मनी की मांग कई है। जिन बदमाशों ने फायरिंग को अंजाम दिया है। वो अपने आपको गैंगस्टर नवीन बाली उर्फ भाऊ गैंग का बता रहे हैं। मौके पर छोड़ी गई पर्ची पर भी नवीन बाली का नाम लिखा है। दिल्ली पुलिस की FSL टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं।

बदमाशों ने मौके पर छोड़ी पर्ची

5 लोग घायल

खबर है कि इस गोलीकांड में 5 लोग घायल हुए हैं। दो लड़के शीशा टूटने से घायल हुए हैं। घायल होने वालों में एक शख्स ग्राहक है और एक कार शोरूम के साथ बैंक में काम करता है। बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों ने पहले कार शोरूम के ड्राइवर को एक पर्ची दी उसके बाद शोरूम पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस पर्ची में एक्सट्रैक्शन मनी लिखी थी। फायरिंग की घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने शीशे की ओर हवा में निशाना बनाकर कई गोलियां चलाई। 

ये भी पढ़ें: 'मुझे भी खुद को डांस करते देख मजा आया...', PM मोदी ने एक्स पर शेयर किया वीडियो; देखकर हंस पड़ेंगे आप

Advertisement

Published May 6th, 2024 at 22:44 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

21 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo