Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 14:17 IST

MP News: मरम्मत के लिए खड़ी बस 50 फुट गहरी खाई में गिरी, 10 यात्री घायल

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में शनिवार को मरम्मत के लिए खड़ी एक निजी बस करोली घाट के पर्वतीय क्षेत्र में 50 फुट गहरी खाई में गिर गई।

Bus Accident: Man Falling From Moving Bus Goes Viral
Bus Accident: Man Falling From Moving Bus Goes Viral | Image:X
Advertisement

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में शनिवार को मरम्मत के लिए खड़ी एक निजी बस करोली घाट के पर्वतीय क्षेत्र में 50 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिसके कारण कम से कम 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे सभी खतरे से बाहर हैं। बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने कहा, ‘‘ घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। इंदौर से अकोला (महाराष्ट्र) जा रही बस की बैटरी में कुछ समस्या आ गई थी, जिसके कारण उसके कर्मचारियों ने मरम्मत के लिए बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।’’ बस को ढलाने में उतरने से रोकने के लिए पहियों के नीचे कुछ बड़े पत्थर रख दिए थे।

Advertisement

उन्होंने बताया कि संभवत: पत्थर खिसक गए होंगे, जिसके कारण वाहन करोली घाट में 50 फुट गहरी खाई में गिर गया। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना में 10 से 12 लोग घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।’’

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024 में वोट प्रतिशत में कमी, फिर NDA को फायदा कैसे? राजनाथ सिंह ने समझाया समीकरण

Advertisement

 

 

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 27th, 2024 at 14:17 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo