Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 10:38 IST

'मैं विरासत टैक्स के खिलाफ हूं', सैम पित्रोदा पर मेनका गांधी ने दिया जवाब; पाकिस्तान को भी नसीहत

सुल्तानपुर से प्रत्याशी मेनका गांधी ने सैम पित्रोदा से जुड़े सवाल पर कहा कि वो विरासत टैक्स के खिलाफ हूं। उन्होंने कहा कि ये विरासत टैक्स अच्छी चीज नहीं है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
maneka gandhi
मेनका गांधी | Image:pti/file
Advertisement

Maneka Gandhi: सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मेनका गांधी ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष रहे सैम पित्रोदा पर जवाब दिया है। सैम पित्रोदा ने पिछले दिनों विरासत टैक्स को लेकर बड़ा बयान दिया था। अभी मेनका गांधी ने सैम पित्रोदा पर प्रतिक्रिया दी है और विरासत टैक्स को लेकर आपत्ति जताई है। मेनका गांधी ने भारत के चुनावों पर पाकिस्तान की तरफ से हो रहीं टिप्पणियों को लेकर भी जवाब दिया है।

रिपब्लिक भारत से बातचीत में सुल्तानपुर से प्रत्याशी मेनका गांधी ने सैम पित्रोदा से जुड़े सवाल पर कहा कि वो विरासत टैक्स के खिलाफ हूं। उन्होंने कहा कि ये विरासत टैक्स अच्छी चीज नहीं है। हालांकि उसके अलावा सैम पित्रोदा पर कुछ और टिप्पणी करने से मेनका गांधी ने मना कर दिया।

Advertisement

पाकिस्तान को मेनका गांधी ने नसीहत दी

पाकिस्तान को लेकर मेनका गांधी आगे बढ़ते हुए सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान को भारत के चुनाव पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। बताते चलें कि पाकिस्तानी नेता लगातार भारत के चुनाव पर बयान दे रहे हैं। खासकर पाकिस्तान के पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी उछल-कूद कर रहे हैं, जो भारत के विपक्षी दलों के पक्ष में खड़े नजर आए हैं।

Advertisement

सुल्तानपुर के चुनाव पर बोलीं मेनका गांधी

सुल्तानपुर के चुनावी मुकाबले में मेनका गांधी अपनी जीत को लेकर के आश्वस्त नजर आई हैं। समाजवादी पार्टी की चुनौती को लेकर मेनका गांधी कहती हैं कि हर पार्टी चुनौती देती है। ये हमारा फर्ज है कि हम अपने बारे में बात करें और वो अपने बारे में बात करें। ये वोटर के रूप है कि वो किसे चुनता है।

Advertisement

मेनका सुल्तानपुर सीट से मौजूदा सांसद हैं। बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से उनके साथ जाने का फैसला किया है। समाजवादी पार्टी ने इस सीट से रामभुआल निषाद को मैदान में उतारा है। सुल्तानपुर में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें: क्या अब अधीर रंजन चौधरी ने भी कर दिया सैम पित्रोदा के बयान का समर्थन?

Advertisement

Published May 9th, 2024 at 10:38 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo