Updated April 26th, 2024 at 22:12 IST
अपने करियर का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे यूट्यूबर भुवन बाम, लिया बड़ा फैसला
Bhuvan Bam ने कहा कि मैंने हमेशा मुंबई की वाइब्रेंट एनर्जी देखी है और उसकी ओर आकर्षित रहा हूं।
- एंटरटेनमेंट
- 1 मिनट रीड
Advertisement
Bhuvam Bam Shifting to Mumbai: एक्टर और यूट्यूब सेंसेशन भुवन बाम दिल्ली से मुंबई शिफ्ट कर रहे हैं। उनका मानना है कि शहर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं।
भुवन वर्तमान में 'ताजा खबर 2' के प्रोजेक्ट की शूटिंग में काफी बिजी हैं।
Advertisement
भुवन ने कहा, "मैं मुंबई में अपने करियर के इस नए चैप्टर को शुरू करने के लिए रोमांचित हूं। शहर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। मैंने हमेशा मुंबई की वाइब्रेंट एनर्जी देखी है और उसकी ओर आकर्षित रहा हूं, और अब, चूंकि मेरा काम यहां ज्यादा रहता है, इसलिए मुझे यहां शिफ्ट होना सही लगा।''
हिमांक गौड़ द्वारा निर्देशित और हुसैन और अब्बास दलाल की जोड़ी द्वारा लिखित 'ताजा खबर 2' में महेश मांजरेकर, देवेन भोजानी, शिल्पा शुक्ला, प्रथमेश परब, नित्या माथुर और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Advertisement
बीबी की वाइन्स प्रोडक्शंस के बैनर तले रोहित राज और भुवन बाम द्वारा निर्मित, 'ताजा खबर 2' जल्द ही डिज्नी+हॉटस्टार पर आएगी।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की तरह एग्स फ्रीज कराना चाहती हैं 31 साल की Mrunal Thakur, बोलीं- सही साथी…
Advertisement
Advertisement
Published April 26th, 2024 at 22:12 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।