Advertisement

Updated April 26th, 2024 at 18:35 IST

प्रियंका चोपड़ा की तरह एग्स फ्रीज कराना चाहती हैं 31 साल की Mrunal Thakur, बोलीं- सही साथी...

Mrunal Thakur ने कहा कि आपको सही साथी की जरूरत है। ऐसा साथी जो आपको समझे। आपका नेचर कैसा है, आप कैसे हैं।

Reported by: Ruchi Mehra
Mrunal Thakur on Freezing Eggs
एग्ज फ्रीज पर मृणाल ठाकुर | Image:Instagram
Advertisement

Mrunal Thakur on Freezing Eggs: टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड और साउथ फिल्मों अपनी एक्टिंग से मृणाल ठाकुर ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज मृणाल के चाहने वाले लाखों-करोड़ों में हैं। वैसे तो मृणाल अपने काम और फिल्मों को लेकर ही ज्यादा चर्चाओं में रहती हैं।

हालांकि इस बार एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ, लाइफ के मुश्किल फेज और कई चीजों पर बात की। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वह भी प्रियंका चोपड़ा और दूसरी एक्ट्रेसेस की तरह अपने एग्ज फ्रीज कराने पर विचार कर रही हैं।

Advertisement

…जब हुई बॉडी शेमिंग की शिकार

एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर उस समय को याद करती नजर आईं, जब एक्ट्रेस को बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ता था। उन्होंने बताया कि जब उन्हें भी ‘पियर शेप बॉडी’ को लेकर ट्रोल किया जाता था। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने खूबसूरती के मानकों को फिर से परिभाषित करना चाहती थीं।

Advertisement

एक्ट्रेस ने इस दौरान रिलेशनशिप को काफी मुश्किल बताया। उन्होंने कहा कि आपको सही साथी की जरूरत है। ऐसा साथी जो आपको समझे। आपका नेचर कैसा है, आप कैसे हैं।

‘एग्ज फ्रीज कराने पर कर रही हूं विचार’

इसी इंटरव्यू के दौरान मृणाल ठाकुर ने एक्ट्रेस मोना सिंह के एग्ज फ्रीज कराने वाले फैसले पर भी अपनी बात रखीं। उन्होंने कहा कि मैं भी अपने एग्स फ्रीज कराने पर विचार कर रही हूं।

मृणाल ठाकुर ने आगे यह भी कहा कि भले ही कुछ लोग दिखावा करते हों कि सबकुछ अच्छा है, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं है। एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी जिंदगी के खराब दौर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसे भी दिन आए हैं, जब उनका बिस्तर से उठने तक का मन नहीं होता था, लेकिन उठती थीं।

इन एक्ट्रेस ने कराए हैं एग्ज फ्रीज

वैसे मृणाल ठाकुर ऐसी अकेली एक्ट्रेस नहीं, जो एग्ज फ्रीज कराने की बात कर रही हों। लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर एकता कपूर, राखी सावंत, मोना सिंह, तनीषा मुखर्जी और रिद्धिमा पंडित जैसे एक्ट्रेसेस के नाम हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने शादी से पहले 30 साल की उम्र में एग्स फ्रीज करवाए थे। वहीं, तनीषा मुखर्जी 39 साल, एकता कपूर 35 साल और मोना सिंह 34 साल की उम्र में एग्ज फ्रीज करवा चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें: 'खुशहाल नहीं था बचपन', एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने बताया सफल होते ही सताया किस बात का डर?

Advertisement

Published April 26th, 2024 at 18:35 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

11 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
20 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo