Advertisement

Updated May 4th, 2024 at 20:35 IST

'कभी न ये दिन आए, जो हड्डियां तुड़ाई...', विवेक ने दिव्यांका के लिए गाया गाना, शेयर किया फनी वीडियो

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने शनिवार को एक वीडियो शेयर किया और बताया कि कैसे उनके पति ने उनके लिए 'गेट वेल सून' का एक नया गाना बनाया।

Vivek Divyanka
विवेक और दिव्यांका | Image:Instagram
Advertisement

Vivek-Divyanka: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने शनिवार को एक वीडियो शेयर किया और बताया कि कैसे उनके पति ने उनके लिए 'गेट वेल सून' का एक नया गाना बनाया। 

'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें सफेद और काले रंग की चिकनकारी कुर्ते में देखा जा सकता है और वह घर पर चॉकलेट केक काट रही हैं। वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही हैं, 'बार-बार ये दिन आए भी नहीं बोल सकते।' फिर उनके पति विवेक दहिया को गाते हुए देखा जा सकता है, "कभी ना ये दिन आए, जो हड्डियां तुड़ाई हैं, दोबारा मत तुड़ाना।"

Advertisement

वीडियो के आखिर में दिव्यांका खुशी से कहती हैं, “मैं एक टाइटेनियम गर्ल हूं!” पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "बार बार ये दिन आए... 'गेट वेल सून केक' के लिए नया सॉन्ग बनाया गया।"

एक्ट्रेस फिलहाल 'अदृश्यम' में इंस्पेक्टर पार्वती सहगल के किरदार में नजर आ रही हैं। इसमें एजाज खान रवि वर्मा की भूमिका में हैं। यह शो सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: इस बीमारी की चपेट में आए Nick Jonas, अचानक कैंसिल किए सभी शो; फैंस से मांगी माफी

 

Advertisement

Published May 4th, 2024 at 20:35 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

18 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo