Advertisement

Updated April 29th, 2024 at 14:20 IST

Gurucharan Singh: कहां गायब हो गए ‘सोढ़ी’? TMKOC के भिड़े को नहीं आ रहा यकीन, सदमे में पूरी टीम

Gurucharan Singh: गुरुचरण सिंह के अचानक गायब होने की खबर को उनके पुराने शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के को-स्टार्स पचा नहीं पा रहे हैं।

Reported by: Sakshi Bansal
Gurucharan Singh
गुरुचरण सिंह | Image:instagram
Advertisement

Gurucharan Singh Missing: गुरुचरण सिंह के लापता होने की खबर से उनके फैंस का दिल टूट गया है। उन्हें टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। अब उनके लापता होने की खबर सामने आने के बाद, शो से उनके पुराने को-स्टार्स सदमे में आ गए हैं।

गुरुचरण सिंह के पिता ने दिल्ली पुलिस को की शिकायत में बताया कि उनके बेटे 22 अप्रैल को मुंबई जाने के लिए घर से निकले थे। अब वो ना मुंबई पहुंचे हैं और ना ही घर वापस लौटे हैं। उनका फोन भी बंद आ रहा है। 

Advertisement

गुरुचरण सिंह के लापता होने पर दुखी हुई TMKOC की टीम

गुरुचरण सिंह के अचानक गायब होने की खबर को उनके पुराने शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के को-स्टार्स पचा नहीं पा रहे हैं। शो में आत्माराम भिड़े का रोल करने एक्टर मंदार चंदवाडकर का कहना है कि ये बात उनके गले नहीं उतर रही है। वह काफी हैरान हैं।

Advertisement

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि “गुरुचरण सिंह अक्सर दिल्ली और मुंबई के बीच ट्रैवल करते रहते हैं। हम आखिरी बार दिसंबर में दिलीप जोशी के बेटे की शादी में मिले थे। तब हमने साथ में अच्छा समय बिताया लेकिन उसके बाद से हम संपर्क में नहीं हैं”।

क्या बोलीं ‘मिसेज सोढ़ी’?

शो में सोढ़ी की पत्नी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा- "मैं बस प्रार्थना करती हूं कि ये एक गलतफहमी हो और वह ठीक हों। वह बहुत आध्यात्मिक और अच्छे इंसान हैं।" बता दें कि गुरुचरण और जेनिफर दोनों ने ही मेकर्स से अनबन के बाद शो छोड़ दिया था। 

तारक मेहता का रोल करने वाले शैलेश लोढ़ा ने भी हैरानी जताई और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही मिल जाएंगे। उन्होंने बताया कि ‘सेट पर गुरुचरण हमेशा मस्ती मजाक करते रहते थे और एनर्जी से भरे रहते थे’। अब उन्होंने भी शो छोड़ दिया है। उनके अलावा, शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने भी ट्वीट करते हुए गुरुचरण सिंह की भलाई और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः शादी करने वाले थे ‘सोढ़ी’, पैसों की तंगी से थे परेशान, ATM से निकाले 7000 रुपये, फिर लापता…

Advertisement

Published April 29th, 2024 at 12:08 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

11 घंटे पहलेे
12 घंटे पहलेे
17 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo