शादी करने वाले थे ‘सोढ़ी’, पैसों की तंगी से थे परेशान, ATM से निकाले 7000 रुपये, फिर लापता…

Gurucharan Singh Missing: दिल्ली पुलिस सोढ़ी का पता लगाने के लिए लगातार CCTV फुटेज खंगाल रही है और उनके परिजनों और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Follow : Google News Icon  
Gurucharan Singh
गुरुचरण सिंह | Image: Sab TV

Gurucharan Singh Missing: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह को दिल्ली पुलिस ढूंढ रही है। उनके पिता ने 22 अप्रैल को अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अब इस मामले को लेकर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है।

दिल्ली की पालम पुलिस सोढ़ी का पता लगाने के लिए लगातार CCTV फुटेज खंगाल रही है और उनके परिजनों और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है। अब ऐसा सामने आया है कि 50 साल के एक्टर जल्द शादी करने वाले थे।

शादी करने वाले थे 50 साल के गुरुचरण सिंह? 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुचरण सिंह की कुछ ही समय बाद शादी होने वाली थी। साथ ही ये भी मालूम पड़ा है कि वह पैसों की तंगी का भी सामना कर रहे थे। उन्हें आखिरी बार दिल्ली के पालम इलाके में ही देखा गया था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि गुरुचरण सिंह ने दिल्ली के एक ATM से 7,000 रुपये निकाले थे जिसकी पुष्टि CCTV फुटेज से हुई है।

22 अप्रैल से लापता हैं गुरुचरण सिंह

गुरुचरण सिंह के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके बेटे 22 अप्रैल को लापता हो गए थे। वह मुंबई जाने के लिए दिल्ली के डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए निकले थे लेकिन ना ही मुंबई पहुंचे और ना ही घर लौटे। उनका फोन भी बंद आ रहा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस के पास जाकर रिपोर्ट लिखवाई। 

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने जब उनके मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की तो पता चला कि वह 24 अप्रैल तक दिल्ली में ही मौजूद थे। तब से उनका मोबाइल फोन बंद है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि “केस दर्ज हो चुका है और कई एंगल से जांच की जा रही है। हम फुटेज और तकनीकी जांच की तलाश कर रहे हैं और हमें कई अहम सुराग भी मिले हैं। हमने IPC की धारा 365 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में हम CCTV फुटेज के अनुसार उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और तकनीकी सबूतों का विश्लेषण कर रहे हैं। वह बैग ले जाते देखे गए थे”। 

ये भी पढ़ेंः TMKOC: दिल्ली में आखिरी बार देखे गए रोशन सिंह सोढ़ी को लेकर बड़ा खुलासा…

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड