Advertisement

Updated May 8th, 2024 at 20:19 IST

VIRAL VIDEO: फोन मिला... तपती गर्मी में दिल्ली मेट्रो के अंदर चढ़ा पारा, कॉलर पड़क भिड़े दो युवक फिर

Viral: दोनों लड़ते लड़ते गेट के पास जाते हैं और फिर स्टेशन आने पर मेट्रो से उतर जाते हैं। मामले में ट्विस्ट यहीं आता है...

Reported by: Ruchi Mehra
Advertisement

Delhi Metro Viral Video: वायरल होने का दिल्ली मेट्रो नया जरिया बन चुका है। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए कई लोग दिल्ली मेट्रो में अजीबो-गरीब हरकतें नजर आते हैं। दिल्ली मेट्रो में दो लड़कों के बीच लड़ाई का एक और वीडियो सामने आया है, लेकिन यहां कहानी कुछ और ही है।

वायरल वीडियो में दो लड़कों को मेट्रो के अंदर आपस में लड़ते-झगड़ते देखा जा सकता है। दोनों के बीच पहले बहस होती है और फिर वो एक दूसरे का कॉलर पकड़ लेते हैं। हालांकि पूरा माजरा वीडियो के अंत में समझ आता है।

Advertisement

मेट्रो में भिड़े दो लड़के

वीडियो को इंस्टाग्राम पर lawwalaladka_ नाम के एक पेज से शेयर किया गया है। इसकी शुरुआत 'दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है' की आवाज से होती है। इसके बाद देखने मिलता है कि दो लड़के एक साथ खड़े हैं और एक बोतल से पानी पी रहा होता है। इस दौरान ही दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। वह पहले गाली देते हैं और फिर एक दूसरे को थप्पड़ भी मार देते हैं।

Advertisement

फिर लोगों का हो गया- मोये, मोये

इसके बाद दोनों लड़कों को एक दूसरे के कॉलर पकड़ते देखा जा सकता है। मेट्रो में मौजूद लोग दोनों के बीच की लड़ाई को देख रहे होते हैं। इस दौरान एक लड़का दूसरे से कहता है, "अभी बताता हूं तुझे।" इस पर दूसरा कहता है, "बता, क्या बताएगा।" दोनों लड़ते लड़ते गेट के पास जाते हैं और फिर स्टेशन आने पर मेट्रो से उतर जाते हैं। मामले में ट्विस्ट यहीं आता है, जिसे देख लोगों के मुंह खुले के खुले रहते हैं।

Advertisement

बाहर जाते ही दोनों एक दूसरे से गले मिलते हैं। इसे देख मेट्रो में मौजूद लोग हैरान हो जाते हैं। जी हां, ये लड़ाई प्लान्ड थीं और उन्होंने मेट्रो में मौजूद लोगों के साथ प्रैंक किया।

वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स

इस प्रैंक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह तरह के रिएक्शंस भी देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "पता ही चल गया, शुरुआत में ही स्क्रिप्ट है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या प्रैंक किया है।" एक और यूजर ने कहा, "ओवरएक्टिंग का एक रुपया काटो इनका।" अन्य यूजर ने लिखा, "मैं तो ये सब सीरियस होकर देख रहा था।"

यह भी पढ़ें: 'कुछ बड़ा होने वाला है...',लग्जरी कार से निकली Vada Pao Girl, नया अवतार देख लोगों के उड़े होश, VIDEO

Advertisement

Published May 8th, 2024 at 20:19 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo