Advertisement

Updated April 20th, 2024 at 19:57 IST

Sonu Sood को जिम में मिला नया साथी, एक्टर ने साथ में शेयर की प्यारी तस्वीर

एक्‍टर सोनू सूद इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फतेह' की तैयारी कर रहे हैं। एक्‍टर को वर्कआउट के लिए जिम में एक नया साथी मिला।

Sonu Sood
सोनू सूद को मिला नया साथी | Image:IANS
Advertisement

Sonu Sood: एक्‍टर सोनू सूद इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फतेह' की तैयारी कर रहे हैं। एक्‍टर को शनिवार को वर्कआउट के लिए जिम में एक नया साथी मिला, जिसके बारे में उन्‍होंने सोशल मीडिया पर बात की।

एक्‍टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जहां सोनू सूद ने अपने फैंस को अपने नए दोस्‍त 'प्यारे मोहन' से मिलवाया।

Advertisement

एक्‍टर ने कहा कि वह उन्हें 'कड़ी मेहनत' करने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह आवारा कुत्तों को गोद लें।

अपने दोस्त को गोद में लिए एक्‍टर को एक्सरसाइज करते हुए देखा गया।

Advertisement

इस सप्ताह की शुरुआत में सूद को एक फैन के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। वह एक्‍टर से मिलने के लिए झारखंड से मुंबई आया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लोगों से खूब सराहना मिली।

इन दिनों सूद अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'फतेह' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज भी मुख्य भूमिका में हैं। सोनू सूद ने पहले कहा था कि दर्शकों को फिल्म में हॉलीवुड जैसा एक्शन देखने को मिलेगा, जिसे लिखने और तैयार करने में तीन साल लग गए।

Advertisement

साइबर क्राइम थ्रिलर का निर्माण सूद के शक्ति सागर प्रोडक्शंस द्वारा जी स्टूडियो के सहयोग से किया गया है। 

यह भी पढ़ें… Ravi Pradosh Vrat Vidhi: कल रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत, जानें किस विधि से होगी शिवजी की पूजा

Advertisement

Published April 20th, 2024 at 19:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo