Advertisement

Updated May 10th, 2024 at 21:04 IST

भारतीय फैशन पर सोनम कपूर को है गर्व, बोलीं- देश की विरासत और विविधता...

Sonam ने कहा कि हमारे पास इतनी मजबूत सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन सभ्यता है। इसका मतलब है कि भारत में जो कुछ भी बनाया जाता है उसका बहुत मूल्य होता है।

Sonam Kapoor
एक्ट्रेस सोनम कपूर | Image:Instagram
Advertisement

Actress Sonam Kapoor: एक्ट्रेस और फैशन आइकन सोनम कपूर ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर देश की समृद्ध विरासत, इतिहास और विविधता का प्रतिनिधित्व करने में गर्व महसूस करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह देश की विरासत को उजागर करने की कोशिश करती हैं।

उन्होंने कहा, "अगर मुझे किसी न किसी रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना होता है, तो मैं देश की विविधता पर प्रकाश डालती हूं। हमारे पास इतनी मजबूत सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन सभ्यता है। इसका मतलब है कि भारत में जो कुछ भी बनाया जाता है उसका बहुत मूल्य होता है।''

Advertisement

सोनम ने कहा, "यह एक बहुसांस्कृतिक जगह है, जहां कई धर्मों के लोग एक साथ सद्भाव से रहते हैं और इसका प्रतिनिधित्व करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कहा, "योग और आध्यात्म की भूमि होने के अलावा, भारत अपने संगीत और कारीगर शिल्प कौशल के लिए भी प्रसिद्ध है। यह आभूषण और कढ़ाई का क्षेत्र है।"

सोनम इंडियन क्राफ्ट्समैनशिप को चैंपियन बनाने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "जब आपके पास एक प्लेटफॉर्म होता है, तो आप पर बड़ी जिम्मेदारी होती है। यह देखना दिलचस्प होता है कि लोग इसकी सराहना कैसे करते हैं और खुद को इससे कैसे जोड़ते हैं।''

Advertisement

एक्टिंग की बात करें तो सोनम 'बैटल फॉर बिटोरा' के लिए तैयारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: 'हमारा बॉन्ड नेचुरल है', 'मर्डर इन माहिम' में आशुतोष राणा संग केमिस्ट्री पर बोले विजय राज

Advertisement

 

Advertisement

Published May 10th, 2024 at 21:04 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo