Advertisement

Updated May 6th, 2024 at 14:36 IST

Housefull 5: 'हाउसफुल 5' में डबल होगा कॉमेडी का डोज, अक्षय की फिल्म में इस एक्टर की एंट्री

Housefull- 5: अभिनेता अभिषेक बच्चन आगामी कॉमेडी फिल्म "हाउसफुल 5" में नजर आएंगे। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Housefull 5
Housefull 5 | Image:Instagram
Advertisement

अभिनेता अभिषेक बच्चन आगामी कॉमेडी फिल्म "हाउसफुल 5" में नजर आएंगे। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। अभिषेक बच्चन ने ‘हााउसफुल’ फिल्म शृंखला की तीसरी कड़ी में अभिनय किया था। 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के नाम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। तरुण मनसुखानी "हाउसफुल 5" का निर्देशन करेंगे।

प्रोडक्शन हाउस 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट' ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने आधिकारिक पेज पर बच्चन को इस फिल्म में शामिल किए जाने की सूचना दी।

Advertisement

प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट में कहा," हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अभिषेक बच्चन एक बार फिर से 'हाउसफुल' परिवार में शामिल हो रहे हैं, हम आपको वापस पाकर खुश हैं। साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल-5 का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं।" इस शृंखला की पहली फिल्म ‘हाउसफुल’ 2010 में बनी थी। फिर 2012 में ‘हाउसफुल 2’, 2016 में ‘हाउसफुल 3’ और 2019 में ‘हाउसफुल 4’ बनी थी।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup के दौरान हो सकता है आतंकी हमला, पाकिस्तान ने दी धमकी; IND-PAK मैच पर खतरा!

Advertisement

Published May 6th, 2024 at 14:36 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
13 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo