Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 17:09 IST

Arti Singh Wedding: कश्मीरा ने छूए पैर तो गोविंदा ने दिया आशीर्वाद, बच्चों पर भी लुटाया प्यार; VIDEO

Govinda और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के परिवार के बीच मनमुटाव की खबरें हर कोई जानता है। करीब आठ साल पहले विवाद के बाद दोनों फैमिली के बीच खटपट बनी हुई है।

Reported by: Ruchi Mehra
Govinda in Arti Singh Wedding
आरती सिंह की शादी में पहुंचे गोविंदा | Image:Instagram
Advertisement

Govinda in Arti Singh Wedding: बीते दिनों एक्ट्रेस आरती सिंह की शादी के चर्चे चारों ओर छाए रहे। 38 साल की आरती ने बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लिए। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

वैसे तो आरती सिंह की शादी में कई सेलेब्स ने शिरकत कर चार चांद लगाए। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी आरती सिंह के मामा और हीरो नं. 1 गोविंदा ने।

Advertisement

भांजी की शादी में पहुंचे आशीर्वाद

गोविंदा और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के परिवार के बीच मनमुटाव की खबरें हर कोई जानता है। करीब आठ साल पहले विवाद के बाद दोनों फैमिली के बीच खटपट बनी हुई है। इस बीच आरती की शादी में गोविंदा आएंगे या नहीं, इस पर संस्पेंस बना हुआ था। हालांकि मनमुटाव भूलाकर गोविंदा अपनी भांजी को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता आहूजा मौजूद नहीं थीं।

Advertisement

कुछ यूं कृष्णा की फैमिली से मिले

शादी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें गोविंदा को अपनी दूल्हा-दुल्हन आरती और दीपक को आशीर्वाद देते नजर आए। इस दौरान कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा ने उनका स्वागत किया और पैर भी हुए। जैसे ही कश्मीरा ने गोविंदा के पैर छूने की कोशिश की, तो उन्होंने लाड जताते हुए आशीर्वाद दिया। साथ ही कश्मीरा और कृष्णा के दोनों बच्चों पर भी प्यार लुटाया। इससे कश्मीरा इमोशनल हो गईं। बता दें कि आरती सिंह की शादी से पहले कश्मीरा ने कहा था कि गोविंदा उनके ससुर हैं। वह उनके पैर छूएंगी और माफी मांगेंगी।  

Advertisement

गोविंदा के अलावा उनके बेटे यशवर्धन भी अपनी बहन आरती सिंह की शादी में पहुंचे थे। उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई है।

Advertisement

8 साल से चली आ रही है अनबन

आपको बता दें कि कृष्णा और गोविंदा के बीच साल 2016 में अनबन चली आ रही है। दोनों के बीच मनमुटाव कश्मीरा के एक ट्वीट से शुरू हुआ था। गोविंदा का आरती की शादी में आना क्या इनके बीच चली आ रही लड़ाई का अंत है, ये देखना होगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: लाल जोड़ा और सोलह श्रृंगार... शादी में बला की खूबसूरत लगीं Arti Singh, शेयर की अनसीन PHOTOS

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 17:09 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo