Advertisement

Updated May 7th, 2024 at 11:21 IST

'मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए ', लालू ने किया खुलकर समर्थन; अमित शाह के आरोपों पर भड़के

'धर्म के आधार पर आरक्षण' का मामला अब बिहार तक पहुंच गया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने इसका समर्थन किया है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
RJD Chief Lalu Yadav
लालू प्रसाद यादव | Image: PTI
Advertisement

Lalu Prasad Yadav: लोकसभा चुनावों के बीच कर्नाटक में कथित तौर पर 'धर्म के आधार पर आरक्षण' का मामला अब बिहार तक पहुंच गया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने इसका समर्थन किया है। लालू यादव ने खुलकर कहा है कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना ही चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 'जंगलराज' वाले बयान पर लालू यादव भड़कते हुए नजर आए और कहा कि वो संविधान और लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बिहार की 5 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। मतदान को लेकर जब राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा मतदान हो रहा है। हमारे तरफ वोटिंग हो रही है। इस दौरान जब धर्म के आधार पर आरक्षण को लेकर लालू यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ शब्दों में मुस्लिमों को आरक्षण दिए जाने का समर्थन किया।

Advertisement

अमित शाह के आरोपों पर भड़के लालू

अमित शाह के आरोपों पर जवाब देते हुए लालू यादव ने कहा कि वोट हमारी तरफ हैं। वो (अमित शाह) कह रहे हैं कि 'जंगल राज' होगा, क्योंकि वो डरे हुए हैं। वो भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। वो संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बिहार दौरे के समय एक बयान में कहा था कि  'अगर INDIA गठबंधन सत्ता में आई तो देश में जंगलराज हो जाएगा'।

बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी

बिहार में आज जिन लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया सीट शामिल है। इन पांचों लोकसभा सीटों पर फिलहाल NDA का कब्जा है।

अररिया सीट पर बीजेपी के मौजूदा सांसद प्रदीप सिंह का राजद के शाहनवाज से मुकाबला है। मधेपुरा और सुपौल में राजद की सीधी लड़ाई जदयू के साथ है। मधेपुरा में जदयू से सांसद दिनेश चंद्र यादव हैं तो राजद से कुमार चंद्रदीप चुनौती दे रहे हैं। सुपौल में राजद ने चंद्रहास चौपाल को टिकट दिया है, जबकि जदयू के मौजूदा सांसद दिलेश्वर कामत से हैं। झंझारपुर में जदयू के मौजूदा सांसद राम प्रीत मंडल का मुकाबला मुकेश सहनी की अध्यक्षता वाली विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार सुमन कुमार महासेठ से है। खगड़िया में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी राजेश वर्मा और विपक्षी महागठबंधन में शामिल माकपा उम्मीदवार संजय कुमार कुशवाहा के बीच मुख्य रूप से मुकाबला है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारत अपने विचार व्यक्त करता है तो पूरी दुनिया सुनती है: राजनाथ सिंह

Advertisement

Published May 7th, 2024 at 11:21 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

20 घंटे पहलेे
20 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo