Updated April 26th, 2024 at 23:19 IST
रघुनाथ सिंह से नरेंद्र मोदी तक... वाराणसी लोकसभा क्षेत्र पर रही इन दिग्गजों की धाक; जानिए कितना अहम
Varanasi Lok Sabha Constituency: लोकसभा चुनाव की गूंज अब पूरे देश में सुनाई देने लगी है। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।
- इलेक्शंस
- 2 मिनट रीड
Advertisement
Varanasi Lok Sabha Constituency: लोकसभा चुनाव की गूंज अब पूरे देश में सुनाई देने लगी है। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में आज हम उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा क्षेत्रों में से एक 'वाराणसी' के बारे में जानेंगे। आपको बता दें कि वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें रोहनिया, वाराणसी नॉर्थ, वाराणसी साउथ, वाराणसी कैंट और सेवापुरी शामिल हैं। इस लोकसभा क्षेत्र पर लगातार 2 बार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीत का परचम लहरा चुके हैं। ऐसे में इसबार भी इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी होंगी।
स्टोरी की खास बातें
- 2014 से ही वाराणसी से जीत रहे हैं पीएम मोदी
- जानिए कितना अहम है वाराणसी लोकसभा क्षेत्र
- ये नेता रह चुके हैं वाराणसी सीट से सांसद
2014 से ही वाराणसी सीट पर रही है पीएम मोदी की धाक
इस लोकसभा क्षेत्र पर लगातार 3 बार से बीजेपी की धाक रही है। 2009 में BJP के मुरली मनोहर जोशी और 2014 से पीएम मोदी इस सीट से सांसद हैं।
साल | सांसद | पार्टी |
---|---|---|
1962 | रघुनाथ सिंह | कांग्रेस |
1967 | सत्य नारायण सिंह | CPI |
1971 | राजाराम शास्त्री | कांग्रेस |
1977 | चंद्र शेखर | जनता पार्टी |
1980 | कमलापति त्रिपाठी | कांग्रेस |
1984 | श्यामलाल यादव | कांग्रेस |
1989 | अनिल शास्त्री | जनता दल |
1991 | श्रीश चंद्र दीक्षित | बीजेपी |
1996-99 | शंकर प्रसाद जायसवाल | बीजेपी |
2004 | राजेश कुमार मिश्रा | कांग्रेस |
प्रमुख राजनीतिक दलों का वोट शेयर
साल | BJP | SP | BSP | INC | AD |
2019 | 63.9 | 18.5 | 0 | 14.5 | 0 |
2014 | 56.4 | 4.4 | 5.9 | 7.3 | 0 |
2009 | 30.5 | 18.6 | 27.9 | 10 | 9.9 |
2019 लोकसभा चुनाव परिणाम
विधानसभा क्षेत्र | नरेंद्र मोदी | शालिनी यादव | अजय राय |
रोहनिया | 145379 | 54322 | 17799 |
वाराणसी नॉर्थ | 139279 | 36905 | 39173 |
वाराणसी साउथ | 104982 | 19298 | 45299 |
वाराणसी कैंट | 155813 | 24302 | 41500 |
सेवापुरी | 128000 | 59936 | 8685 |
नरेंद्र मोदी की वेबसाइट के मुताबिक, वाराणसी पहले से ही भारत की विरासत में एक विशेष स्थान के रूप में स्थापित होकर इतिहास रचने के लिए तैयार है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने इस प्राचीन केंद्र को दुनिया के सामने पृथ्वी पर सबसे स्वच्छ, जुड़े और संरक्षित स्थानों में से एक के रूप में प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक प्रमुख अभियान पहले से ही परिणाम दिखा रहा है, प्रमुख घाटों पर वाई-फाई कनेक्टिविटी एक वास्तविकता है और जापानी शहर क्योटो के साथ एक विशेष साझेदारी समझौते से वाराणसी को भारत-जापान संबंधों और इसके मानवीय आयाम की विविधता और गहराई को प्रदर्शित करने में मदद मिलेगी। प्रधान मंत्री ने भारतीय रेलवे की मदद से और कपड़ा और पावरलूम उद्योग को पुनर्जीवित करके क्षेत्र में रोजगार सृजन पर भी बड़ा जोर दिया है।
आपको बता दें कि पीएम मोदी के नाम से ही ये सीट सबसे हाई-प्रोफाइल और वीवीआईपी सीट बन गई है। ऐसे में बीजेपी को उम्मीद है कि इस लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी भारी मतों से इस सीट पर अपनी जीत दर्ज करेंगे।
Advertisement
ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, PM मोदी के सामने भजनलाल ने बदला 'इंदिरा रसोई योजना' का नाम
Advertisement
Published January 7th, 2024 at 14:35 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।