Advertisement

Updated May 7th, 2024 at 12:04 IST

'यहां वोट जिहाद चलेगा या राम राज्य चलेगा?', एमपी के खरगोन की जनता से बोले पीएम मोदी

खरगोन में चुनावी सभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान में आतंकी जिहाद की धमकी दे रहे हैं और यहां कांग्रेस घोषणा कर दी है मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो।

Reported by: Rupam Kumari
PM Modi
PM Modi | Image:ANI
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) का महारण जारी है। मंगलवार को तीसरे चरण की वोटिंग हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने गुजरात पहुंचे। अहमदाबाद में वोट डालने के बाद पीएम मोदी चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए। तीसरे चरण के मतदान के बीच पीएम मोदी 7 मई को मध्य प्रदेश में चुनावी रैली में विपक्ष के खिलाफ हुंकार भरी।

खरगोन में चुनावी सभा को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के 30 बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद पीएम ने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा,  आज देश में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है और मैं भी सुबह-सुबह जल्दी वोट देकर यहां आया हूं। लोकतंत्र में एक नागरिक के नाते मेरा जो कर्तव्य है, उसको मैंने निभाया है। मेरा सभी मतदाताओं से विनम्र अनुरोध है कि बड़े उत्साह और उमंग के साथ आपको भारी संख्या में मतदान करना चाहिए।

Advertisement

यहां वोट जिहाद चलेगा या राम राज्य चलेगा-PM मोदी

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान में आतंकी जिहाद की धमकी दे रहे हैं और यहां कांग्रेस के लोगों ने भी घोषणा कर दी है मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करों यानि मोदी के खिलाफ एक खास धर्म के लोग को वोट करने को कहा जा रहा है। कांग्रेस किस स्तर पर उतर आई है। हताशा निराशा ने कांग्रेस को कहां ले जाकर पटका है। क्या वोट जिहाद आपको मंजूर है? क्या लोकतंत्र में यह बात चल सकती है? क्या संविधान ऐसी जिहाद के लिए अनुमति देता है। कांग्रेस के इरादे कितने भयानक है यह समझना हो तो उन लोगों की बातें सुनी होगी 20-25 साल से कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता रहे हैं अब ये लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

Advertisement

कांग्रेस देश में आग लगाने की बातें कर रहे हैं-पीएम मोदी

विपक्ष पर तंज कसते हुए PM मोदी ने वि कहा, " कांग्रेस देश में आग लगाने की बातें कर रहे हैं। कांग्रेस-INDI गठबंधन को आस्था और देशहीत की परवाह नहीं है। कांग्रेस का पाकिस्तान प्यार चरम पर पहुंच रहा है। कांग्रेस के एक पूर्व सीएम ने कहा हमारी सेना आतंकी हमले करती है, पाकिस्तान तो निर्दोष है। कांग्रेस के एक और बड़े नेता ने कहा मुंबई आतंकी हमले में भी पाकिस्तान का हाथ नहीं था। एक और नेता ने भारत को धमकी देते हैं और कहते हैं पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हुई है... पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत औऱ हमारी सेना से इतनी नफरत।

विपक्ष के खिलाफ पीएम की हुंकार

खरगोन में कांग्रेस के खिलाफ हुंकार भरते हुए पीएम मोदी ने कहा, एक और व्यक्ति(कांग्रेस पार्टी के) ने कहा कि कांग्रेस पर मुस्लिम लीग और माओवादियों ने कब्जा कर लिया है। तीसरे ने कहा, कांग्रेस के शहज़ादे का इरादा राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का है। चौथे व्यक्ति ने कहा ये लोग पिछले दो साल से एक बड़ी साजिश से निकल कर आए, कांग्रेस में चर्चा हुई है मोदी को झूठे आरोप में फंसाओ, इसलिए आज कल संविधान को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें; 'मुझे भी खुद को डांस करते देख मजा आया...', PM मोदी ने शेयर किया वीडियो

Advertisement

Published May 7th, 2024 at 11:52 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

20 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo