Advertisement

Updated March 24th, 2024 at 10:43 IST

वरुण गांधी, बृज भूषण और वीके सिंह का आज तय होगा भविष्‍य, चौंका देगी BJP की 5वीं लिस्‍ट

BJP चुनाव समिति ने 23 मार्च को देर तक मंथन किया। लोकसभा की 5वीं ल‍िस्‍ट जारी हो सकती है। इसके साथ वरुण गांधी समेत तमाम दिग्गजों की किस्मत का फैसला हो जाएगा।

Reported by: Kiran Rai
varun gandhi, gen vk singh and brij bhushan
वरुण गांधी, वीके सिंह और बृज भूषण | Image:x/republic
Advertisement

BJP Lok Sabha Election Candidates List: क्या वरुण गांधी पीलीभीत से ही सांसदी का चुनाव लड़ेंगे,वीके सिंह फिर गाजियाबाद से ही दावेदार होंगे या फिर बृजभूषण सिंह कैसरगंज से टिकट हासिल करने में कामयाब होंगे या नहीं- हो सकता है भाजपा की पांचवीं लिस्ट में चुनावी भविष्य क्लियर हो जाए! देर रात तक भाजपा दिग्गजों ने मंथन किया।

इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत भाजपा के टॉप नेता मौजूद थे।

Advertisement

टिकट को लेकर असमंजस

इस बीच कुछ हाई प्रोफाइल सीटों की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी।  संभावना है कि पांचवी लिस्ट में उत्तर प्रदेश की बाकी बची सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान हो सकता है। वो इसलिए भी क्योंकि योगी समेत उनके दोनों डिप्टी सीएम भी बैठक में शामिल थे। 5वीं सूची के साथ ही वरुण गांधी, उनकी मां मेनका गांधी, बृज भूषण सिंह और वीके सिंह जैसे सांसदों की किस्मत का फैसला भी सामने होगा। अब तक जारी लिस्ट में इन कद्दावरों की संसदीय सीटों पर उम्मीदवारी नहीं घोषित की गई है।  वरुण गांधी को लेकर बीच में कई तरह के कयास लगाए जाते हैं। वहीं, बृज भूषण शरण सिंह पर भी महिला पहलवानों ने कई गंभीर आरोप लगाए थे तो इसलिए उनकी दावेदारी पर भी असमंजस के बादल हैं।

Advertisement

ओडिशा को लेकर चर्चा खास

बैठक में ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई। भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बताया-  सीईसी ने ओडिशा की सभी 21 लोकसभा सीट और 147 विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की। ओडिशा में भाजपा और बीजू जनता दल (बीजद) के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन करने को लेकर सहमति नहीं बन पाने के कारण यह चर्चा हुई।

291 सीटों पर उम्मीदवारी पक्की

बीजेपी अब तक उम्मीदवारों की 4 सूचियां जारी कर चुकी हैं। पहली लिस्ट में 195, दूसरी में 72, तीसरी में 9 और चौथी ल‍िस्‍ट में 15 प्रत्‍याश‍ियों के नाम घोषित क‍िए थे। अब तक बीजेपी 291 सीटों पर प्रत्‍याश‍ियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। इनमें से 4 उम्मीदवारों ने बाद में चुनाव लड़ने में अपनी असमर्थता जताई। अब 5वीं ल‍िस्‍ट के आने का इंतजार सबको है।  

ये भी पढ़ें- प्रियंका नहीं कांग्रेस ने इस नेता पर फिर से खेला दांव! वाराणसी से PM के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव

Advertisement

Published March 24th, 2024 at 10:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo