Advertisement

Updated April 29th, 2024 at 14:55 IST

पंजाब कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, जानें किसे कहां से मिली टिकट

पंजाब कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 4 उम्मीदवारों को पार्टी ने टिकट दी है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kanak Kumari
congress
पंजाब में कांग्रेस ने जारी की 4 उम्मीदवारों की लिस्ट | Image:PTI
Advertisement

लोकसभा चुनाव के दो चरणों को वोटिंग समाप्त हो चुकी है। तीसरे चरण की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस बीच पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। पंजाब में कांग्रेस ने अपने 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे खास नाम पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का है। कांग्रेस ने उन्हें लुधियाना से टिकट दिया है। लिस्ट के अनुसार कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गुरदासपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

Advertisement

जसवीर सिंह गिल का कटा टिकट

इसके अलावा कांग्रेस ने खदूर साहिब लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद जसवीर सिंह गिल को टिकट नहीं दिया है। गिल की जगह कुलबीर सिंह जीरा को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंघला को आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट से वर्तमान सांसद मनीष तिवारी को इस बार चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें, पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग 1 जून को और काउंटिंग 4 जून को होगी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: संदेशखाली महिला उत्पीड़न मामले में ममता सरकार को SC से झटका, CBI जांच जारी रखने का दिया आदेश

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इससे पहले कहा था कि केंद्र सरकार में अगली सरकार आम आदमी पार्टी के समर्थन के बिना नहीं बन सकती। इसके साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि 190 सीटों पर जो दो चरण के चुनाव हुए हैं, उनमें 120-125 सीटों पर इंडी जीतेगी।  

Advertisement

केजरीवाल को लेकर क्या बोले सीएम मान?

पंजाब के सीएम मान ने कहा, "पिछली बार जब मैं उनसे (केजरीवाल) जेल में मिलने गया था तो उन्होंने सबसे पहले संगरूर के बारे में पूछा था। मैंने उनसे कहा था कि अगली बार जब मिलने आऊंगा तो जमीनी हकीकत बताऊंगा। आज यहां लोगों का उत्साह देखकर यह साफ हो गया है कि हम संगरूर में भारी अंतर से जीत रहे हैं।"
 

Advertisement

Published April 29th, 2024 at 13:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

14 घंटे पहलेे
16 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo