Advertisement

Updated May 8th, 2024 at 23:22 IST

‘इंडिया’ गठबंधन आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देने की कोशिश कर रहा : राज्यवर्धन राठौड़

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के कारनामों की वजह से देश का संविधान ‘‘खतरे’’ में है। उन्होंने विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया।

Rajyavardhan Rathore
राज्यवर्धन राठौड़ | Image:PTI
Advertisement

Lok Sabha Election : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बुधवार को ‘इंडिया’ गठबंधन और कांग्रेस पर अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के कारनामों की वजह से देश का संविधान ‘‘खतरे’’ में है। उन्होंने विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया।

Advertisement

राठौड़ ने हर्ष मल्होत्रा का समर्थन में किया रोड शो

राठौड़ ने पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रोड शो के दौरान ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में यह टिप्पणी की, जहां वह लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा का समर्थन करने आए थे।

Advertisement

उन्होंने कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। राठौड़ ने दावा किया कि 2014 में भाजपा नीत सरकार के सत्ता में आने के बाद चुनावी बॉण्ड के जरिये राजनीति को भ्रष्टाचार से मुक्त किया गया।

चुनावी बॉन्ड से कालाधन खत्म हो गया- राठौड़

Advertisement

राठौड़ ने कहा, ‘‘2014 के बाद चुनावी बॉन्ड आया, मतलब कालाधन खत्म हो गया। आज लोग जान सकते हैं कि किस पार्टी को कहां से पैसा मिला है, ये नरेन्द्र मोदी जी की वजह से हुआ। काले धन से जुड़ा भ्रष्टाचार राजनीति से बाहर हो गया।’’

‘इंडिया’ गठबंधन वाले आरक्षण बदलना चाहते- राठौड़

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘वे वही लोग हैं जो चुनावी बॉण्ड के खिलाफ हैं, वे वही लोग हैं जो आरक्षण बदलना चाहते हैं। वे मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं। वे पहले ही आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में ऐसा कर चुके हैं।’’

राठौड़ ने कहा, ‘‘आज अगर एसटी, एससी, ओबीसी का आरक्षण खतरे में है तो यह कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के कारण है। संविधान इनके कारण खतरे में है।’’

Advertisement

इसे भी पढ़ें : मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मतलब, पाकिस्तान की गोली का जवाब तोप के गोले से देना : अमित शाह
 

Advertisement

Published May 8th, 2024 at 23:22 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo