Advertisement

Updated May 8th, 2024 at 19:00 IST

इंदौर में भाजपा की महिला पार्षद ने ऑटो रिक्शा से ‘‘नोटा’’ का पोस्टर हटाया, कांग्रेस आग-बबूला

‘‘लोकतंत्र बचाओ समिति’’ नाम के संगठन के लगाए इस पोस्टर पर नारा छपा था,‘‘लोकतंत्र के सौदागर को सबक सिखाना है, 13 मई को जिम्मेदार नागरिक बन नोटा दबाना है।’’

NOTA
NOTA | Image:PTI
Advertisement

Lok Sabha Election इंदौर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला पार्षद ने ऑटो रिक्शा पर ‘‘नोटा’’ के समर्थन में लगाया गया पोस्टर बुधवार को यह कहते हुए हटा दिया कि मतदान के इस विकल्प का प्रचार लोकतंत्र के हित में नहीं है।

‘‘लोकतंत्र बचाओ समिति’’ नाम के संगठन के लगाए इस पोस्टर पर नारा छपा था,‘‘लोकतंत्र के सौदागर को सबक सिखाना है, 13 मई को जिम्मेदार नागरिक बन नोटा दबाना है।’’

Advertisement

ऑटो रिक्शा से पोस्टर हटाने पर विवाद

शहर के वॉर्ड क्रमांक-छह की भाजपा पार्षद संध्या यादव द्वारा ऑटो रिक्शा से यह पोस्टर हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करके संज्ञान लेने की मांग की है।

Advertisement

भाजपा पार्षद यादव ने "पीटीआई-भाषा" से कहा कि उन्होंने ‘‘एक जागरूक नागरिक होने का फर्ज’’ निभाया और ऑटो रिक्शा पर "नोटा" के प्रचार के लिए लगा पोस्टर हटा दिया।

उन्होंने कहा,‘‘इंदौर में चुनावी दौड़ से बाहर होने पर बौखलाई कांग्रेस नोटा का प्रचार कर रही है, लेकिन मतदान के इस विकल्प का प्रचार लोकतंत्र के हित में नहीं है। आखिर किस संविधान में लिखा है कि चुनाव के दौरान नोटा के प्रचार के पोस्टर लगाए जा सकते हैं?’’

Advertisement

यादव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर उन्हें शहर में "नोटा" के प्रचार वाला कोई पोस्टर आइंदा दिखा, तो वह उसे भी हटा देंगी।

लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा- राकेश सिंह

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव राकेश सिंह यादव ने इंदौर में भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा से नाराज जनता ‘‘नोटा’’ के समर्थन में पोस्टर लगा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पार्षद संध्या यादव ने ऑटो रिक्शा चालक को डरा-धमकाकर "नोटा" के प्रचार वाला पोस्टर उसके तिपहिया वाहन से जबरन हटा दिया और इस दौरान भाजपा पार्षद के साथ कुछ गुंडे भी थे।

Advertisement

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उन्होंने संबंधित घटनाक्रम के वीडियो के साथ भाजपा पार्षद के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत की है और आयोग को जल्द ही इस मामले में उचित कदम उठाने चाहिए।

अक्षय कांति बम ने थामा बीजेपी का दामन

Advertisement

इंदौर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 29 अप्रैल को पर्चा वापस ले लिया और वह इसके तुरंत बाद वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

इसके साथ ही भाजपा का मजबूत गढ़ कही जाने वाली इस सीट पर कांग्रेस की चुनावी चुनौती समाप्त हो गयी जहां वह पिछले 35 साल से जीत की बाट जोह रही है।

Advertisement

इसके बाद कांग्रेस स्थानीय मतदाताओं से अपील कर रही है कि वे "भाजपा को सबक सिखाने के लिए" इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर "नोटा" (उपरोक्त में से कोई नहीं) का बटन दबाएं।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा की भाजपा सरकार से बदला लेगी JJP? अविश्वास प्रस्ताव को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कह दी बड़ी बात

Advertisement

Published May 8th, 2024 at 19:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo