Advertisement

Updated May 7th, 2024 at 17:04 IST

आरक्षण पर लालू के बयान पर भाजपा हमला, कहा- INDI गठबंधन संविधान बदलकर मुसलमानों को दे देगा आरक्षण

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मुसलमानों को पूर्ण आरक्षण दिया जाना चाहिए। उनके वक्तव्य में प्रयुक्त यह शब्द ‘पूरा का पूरा’ बहुत गंभीर है।

Sudhanshu Trivedi
Sudhanshu Trivedi | Image:R Bharat
Advertisement

Lok Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुस्लिम आरक्षण पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की टिप्पणी से यह स्पष्ट हो गया है कि सत्ता में आने पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ संविधान के मौलिक ढांचे में बदलाव करके अल्पसंख्यक समुदाय को आरक्षण प्रदान करेगा।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के खिलाफ भाजपा का आरोप राजद अध्यक्ष के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह मुसलमानों को आरक्षण का लाभ देने के पक्ष में हैं।

Advertisement

लालू का वक्तव्य बहुत गंभीर-  सुधांशु त्रिवेदी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मुसलमानों को पूर्ण आरक्षण दिया जाना चाहिए। उनके द्वारा अपने वक्तव्य में प्रयुक्त यह शब्द ‘पूरा का पूरा’ बहुत गंभीर है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि वे (इंडिया गठबंधन) एससी, एसटी और ओबीसी के हिस्से से मुसलमानों को आरक्षण प्रदान करना चाहते हैं।’’

Advertisement

पिछड़ों का आरक्षण मुसलमानों को देना चाहता है इंडी गठबंधन- भाजपा

उन्होंने दावा किया कि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के हिस्से से मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए संविधान में बदलाव की योजना के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा द्वारा जताया जा रहा संदेह प्रसाद के बयान से सही साबित होता है।

Advertisement

त्रिवेदी ने कहा, ‘‘इससे एक बात और स्पष्ट हो जाती है कि राजद के लिए मुसलमान पहले और यादव बाद में हैं।’’

संविधान का मूल आधार बदलना चाहता है इंडी गठबंधन- भाजपा

Advertisement

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि संविधान में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘वे मुसलमानों को आरक्षण प्रदान करने के लिए संविधान के मौलिक ढांचे को बदलना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के राहुल गांधी सहित इंडिया गठबंधन के कई अन्य नेता सत्ता में आने पर मुसलमानों को आरक्षण देने की बात कर रहे हैं।’’

Advertisement

इसे भी पढ़ें: रामगोपाल यादव ने राम मंदिर को बताया 'बेकार', सीएम योगी बोले- 'तुष्टीकरण की राजनीति कर रही सपा'

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 7th, 2024 at 17:04 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

22 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo