Advertisement

Updated April 20th, 2024 at 14:05 IST

बिहार में पहले चरण में कम मतदान पर चिराग पासवान की आई प्रतिक्रिया, बोले- विपक्षी कैडर हार को लेकर...

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की 4 सीटों जमुई, नवादा, औरंगाबाद और गया की लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं।

Reported by: Ravindra Singh
Chirag Paswan
चिराग पासवान | Image:PTI
Advertisement

देश में लोकसभा चुनाव जारी हैं वोटिंग का पहला चरण 19 अप्रैल को संपन्न हो चुके हैं। सत्ता और विपक्ष दोनों ही इस बात को लेकर आशान्वित हैं कि उनकी पार्टी चुनाव जीत रही है। वहीं इस बारे में जब लोकजनशक्ति पार्टी राम विलास के मुखिया चिराग पासवान से मीडिया ने बात की तो उन्होंने बताया कि हम पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर हुए चुनावों में चारों सीट जीत रहे हैं।

चिराग पासवान ने आगे कहा कि आज देश में अगर कोई एक कैडर उत्साहित है तो वो प्रधानमंत्री का कैडर है, वो एनडीए का कैडर है। बिहार में वोटिंग प्रतिशत में गिरावट का एक बहुत बड़ा कारण यह है कि विपक्षी कैडर अपनी हार को लेकर आश्वस्त है। वे जानते हैं कि उनके उम्मीदवार नहीं जीतेंगे तो इसलिए बिहार में थोड़ा कम रहा वोटिंग प्रतिशत।

Advertisement

इन लोकसभा सीटों पर संपन्न हुए चुनाव

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की 4 सीटों जमुई, नवादा, औरंगाबाद और गया की लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। इसमें से जमुई में एनडीए की ओर से चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती उम्मीदवार हैं तो उनके सामने आरजेडी से अर्चना रविदास हैं। अगर बात औरंगाबाद सीट की करें तो वहां पर बीजेपी के सुशील से आरजेडी के अभय कुशवाहा में भिड़ंत हो रही है। नवादा में बीजेपी से विवेक ठाकुर के खिलाफ आरजेडी के श्रवण कुशवाहा मैदान में हैं। वहीं गया में एनडीए की ओर से जीतन राम मांझी मैदान में हैं तो उनके खिलाफ आरजेडी के सर्वजीत सिंह मैदान में हैं।

Advertisement

बिहार में 47.74 फीसदी हुई वोटिंग

पहले चरण के लोकसभा चुनाव के साथ इस बार बिहार में लोकसभा की 4 सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इस बार बिहार में पिछली बार की तुलना में काफी कम वोटिंग हुई। बिहार में 4 लोकसभा सीटों पर महज 47.74 प्रतिशत मतदान हुआ है। औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 51.56 फीसदी वोट पड़े तो वहीं गया में 49.51 फीसदी लोगों ने वोट डाले। जमुई में 47.09 प्रतिशत वोटिंग हुई तो वहीं नवादा में 43.21 फीसदी लोगों ने वोट किए। 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः 'मोदी घर में घुसकर मारता है...बाकी काम तीसरे टर्म में...', बोले PM मोदी

Advertisement

Published April 20th, 2024 at 14:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo