'मोदी घर में घुसकर मारता है... बाकी बचा काम तीसरे टर्म में पूरा होगा', महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा चुनाव की रैली को संबोधित करने के लिए महाराष्ट्र पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी घर में घुसकर मारता है।

PM Modi
पीएम मोदी | Image: PTI

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा चुनाव की रैली को संबोधित करने के लिए महाराष्ट्र के परभणी पहुंचे हैं। महाराष्ट्र में पीएम मोदी ने इससे पहले पीएम मोदी महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनता के बीच पहुंचे। वहां पर उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया और फिर परभणी पहुंचे। परभणी में उन्होंने कहा कि ये तो मोदी है घर में घुस कर मारता है की चर्चा होने लगी। 

पीएम मोदी ने कहा, "2014 में जब मैं पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहा था उस समय चुनाव में क्या बातें होती थी? अखबार किन बातों से छाए रहते थे? टीवी पर किन बातों की चर्चा होती थी? तब बात आतंकी हमलों के डर की होती थी। आए दिन बम धमाकों की खबरें और हमारे वीर जवानों की शहादत की पीड़ा यही छाया रहता था। 5 साल बाद 2019 में सीमापार से होने वाले हमलों की चर्चा बंद हो गई और सर्जिकल स्ट्राइक और ये तो मोदी है घर में घुस कर मारता है की चर्चा होने लगी।"

उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव केवल सरकार बनाने के लिए नहीं हो रहा है। इस चुनाव का लक्ष्य है भारत को विकसित बनाना, भारत को आत्मनिर्भर बनाना। इसलिए 2024 के चुनाव के मुद्दे सामान्य मुद्दे नहीं हैं, हर मुद्दा महत्वपूर्ण है, हर कदम महत्वपूर्ण है, हर संकल्प महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का विवादित बयान, कहा- 33 करोड़ देवी देवताओं की पूजा करने वाले PM मोदी...

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड