कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का विवादित बयान, कहा- 33 करोड़ देवी देवताओं की पूजा करने वाले PM मोदी...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया, जिसकी अब चर्चा हो रही है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

देश में लोकतंत्र का उत्सव जोर शोर से मनाया जा रहा है। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म हुई। वहीं सियासी दलों की हलचल काफी तेज है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार के किशनगंज पहुंचे। वहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए सनातन से जुड़ा ऐसा बयान दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
बिहार के किशनगंज में मल्किार्जुन खड़गे ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जोरदार निशाना साधा। कांग्रेस अध्य क्ष खड़गे ने कहा, "33 करोड़ देवी देवताओं की पूजा करने वाले मोदी देश के 140 करोड़ लोगों को देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। आप दलित, मुस्लिम, अगड़े, व्यापारी, खेती करने वाले अगर एक हो जाएंगे मोदी साहब यूं भागेंगे।"
क्या कांग्रेस नेता को नहीं पता सनातन में कितने हिंदू देवी-देवता हैं?
ध्यान देने वाली बात ये है कि कांग्रेस नेता खड़गे को ये नहीं पता था कि सनातन धर्म में कितने देवी-देवता हैं। तभी तो उन्होंने पहले 30 करोड़ देवी-देवता कहा और फिर वो पीछे मुड़कर एक नेता से इसके बारे में सवाल करते हैं। बाद में फिर वो 33 करोड़ देवी-देवता कहते हैं। उन्होंने तो ये भी कहा कि मेरा नाम मल्लिकार्जुन खड़गे का मतलब- मल्लिका में शिव है। मुझे आप किस श्रेणी में रखते हैं? मैं तो आपके साथ चलता हूं। आपके साथ बैठता हूं।
इसे भी पढ़ें: 'मोदी घर में घुसकर मारता है... बाकी बचा काम तीसरे टर्म में पूरा होगा', महाराष्ट्र में बोले PM मोदी