Advertisement

Updated May 4th, 2024 at 18:22 IST

'इंदिरा जी ने बोला था मेरे खून का कतरा...आज कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े तक पहुंच गई', लवली का जोरदार हमला

अरविंदर सिंह लवली ने कन्हैया कुमार पर तंज करते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी कतरे-कतरे से टुकड़े-टुकड़े तक पहुंच गई है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Deepak Gupta
Arvinder Singh Lovely
Arvinder Singh Lovely | Image:ANI
Advertisement

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया।

अरविंदर सिंह लवली के साथ-साथ कांग्रेस के 4 और नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन की है। इन नेताओं में राजकुमार चौहान, नीरज बसोया, नसीब सिंह और अमित मलिक शामिल हैं। बीजेपी नेता अनिल बलूनी ने कहाकि पीएम मोदी के काम से प्रभावित होकर ये लोग शामिल हो रहे हैं।

Advertisement

कतरे-कतरे से टुकड़े-टुकड़े तक आ गई कांग्रेस- लवली

बीजेपी में शामिल होने के बाद लवनी ने अपनी पुरानी पार्टी पर तीखे प्रहार किए। अरविंदर सिंह लवली ने कन्हैया कुमार पर तंज करते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी कतरे-कतरे से टुकड़े-टुकड़े तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने बोला था मेरे खून का कतरा इस देश के लिए है। आज कांग्रेस पार्टी कतरे-कतरे से टुकड़े-टुकड़े तक पहुंच गई है। इसलिए हमने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है, जो देश के विकास के लिए काम कर रही है।

Advertisement

प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी- लवली

Advertisement

भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है, इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी, आने वाले दिनों में दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराएगा।

लवली ने AAP से गठबंधन पर जाताई थी नाराजगी

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में लवली ने कहा था कि वो पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद पर बने रहने में असमर्थ हैं। अरविंदर सिंह लवली ने आम आदमी पार्टी से गठबंधन का खुलकर विरोध किया। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा- ‘दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।’

इसे भी पढ़ें : 'राहुल बाबा, कमी सीटों में नहीं आप में है...इस बार भी नहीं होगी सफल लैंडिंग'- अमित शाह का तीखा हमला

Advertisement

 

Advertisement

Published May 4th, 2024 at 18:22 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

17 घंटे पहलेे
17 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo