अपडेटेड 28 March 2024 at 15:20 IST

भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा सीट पर BJP लगाएगी हैट्रिक? राव बहादुर के उतरने से मुकाबला हुआ दिलचस्प

बीजेपी ने Bhiwani-Mahendragarh Seat पर सीटिंग सांसद धर्मबीर सिंह को रिपीट किया है, तो JJP ने राव बहादुर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया। 

Follow : Google News Icon  
Bhiwani-Mahendragarh Lok Sabha seat
भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा सीट | Image: Republic

Bhiwani-Mahendragarh Lok Sabha Election : हरियाणा की भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी और जेजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों को मैदान में उतारते ही माहौल गर्म हो गया है। एक तरफ बीजेपी ने यहां अपने सीटिंग सांसद धर्मबीर सिंह को रिपीट किया है, तो जननायक जनता पार्टी (JJP) ने राव बहादुर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। 

बात करें भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट की तो पहली बार यह सीट 2009 में अस्तित्व में आई थी, क्योंकि 2008 से पहले भिवानी और महेंद्रगढ़ दोनों अलग अलग सीटें हुआ करती थी, लेकिन 2008 में हुए परिसीमन के बाद इन दोनों सीटों को मिलाकर एक सीट कर दिया गया और नई सीट बनाई गई।

धर्मबीर सिंह ने कांग्रेस की श्रुति को हराया

पिछले भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा चुनाव 2019 (Bhiwani-Mahendragarh Lok Sabha Election) में बीजेपी के धर्मबीर सिंह ने कांग्रेस की श्रुति चौधरी को हराया था, श्रुति को धर्मबीर सिंह ने 4,44,463 वोटों से हराया था। वहीं धर्मबीर सिंह को 7,36,699 वोट मिले और श्रुति को 2,92,236 वोट मिले थे।

फिर आमने सामने होंगे धर्मबीर और राव बहादुर

वहीं अगर 2014 के लोकसभा चुनाव (Bhiwani-Mahendragarh Lok Sabha Election) की बात करें तो 2014 में बीजेपी के धर्मबीर सिंह ने इनेलो उम्मीदवार राव बहादुर सिंह को 1,29,394 वोटों से हराया था, धर्मबीर सिंह को 2014 में 4,04, 542 वोट मिले थे वहीं राव ने उस वक्त इनेलो पार्टी से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें 2,75,148 वोट मिले थे। 

Advertisement

खास बात यह है कि इस बार इतिहास फिर दोनों के सामने आ खड़ा हो गया है। 2014 की तरह एक तरफ बीजेपी के धर्मबीर सिंह होंगे वहीं, उम्मीदवार राव बहादुर सिंह इस बार इनेलो नहीं बल्कि जेजेपी से मैदान में खड़े होंगे। 

भिवानी-महेंद्रगढ़ के अंतर्गत आते हैं ये क्षेत्र

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से 2009 में कांग्रेस की श्रुति चौधरी पहली सांसद बनीं थीं। यह सीट 2008 में अस्तित्‍व में आई थी। इससे पहले भिवानी और महेंद्रगढ़ दो अलग-अलग लोकसभा सीटें थीं। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 9 सीटें आती हैं, जिनके नाम लोहारू, बाढ़ड़ा, दादरी, भिवानी, तोशाम, अटेली, महेंद्रगढ़, नारनौल और नांगल चौधरी हैं। यह निर्वाचन क्षेत्र भिवानी जिले के बड़े हिस्से और पूरे महेंद्रगढ़ जिले को कवर करते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें : बिछाए जाल में खुद ही उलझ गए मछुआरे, उडुपी की सीता नदी में डूबकर मौत

भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट का नाम नया, लेकिन इतिहास पुराना

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट का इतिहास जितना पुराना है उतना ही नया इसका नाम है। पहले भिवानी और महेंद्रगढ़ नाम से अलग लोकसभा सीटें थी, 2008 में परिसीमन के बाद इस सीट पर 2009 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ था।

यह भी पढ़ें : 'फांसी पर लटका दो, बाहर आया तो छोड़ूंगा नहीं', कांग्रेस MLA की धमकी

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 28 March 2024 at 15:04 IST