अपडेटेड 27 April 2024 at 15:01 IST

Breaking: CM ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर में बैठते समय लड़खड़ाकर गिरीं, लगी हल्की चोट; जा रही थीं आसनसोल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चोटिल हो गई हैं। ममता बनर्जी को लोकसभा चुनावों के बीच ये चोट लगी है।

Follow : Google News Icon  
Mamata Banerjee Injured
ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर में बैठते समय चोटिल हुईं। | Image: ANI

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चोटिल हो गई हैं। ममता बनर्जी को लोकसभा चुनावों के बीच ये चोट लगी है। शनिवार को तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और सीएम ममता अपने हेलीकॉप्टर में सवार हो रही थीं। बैठते समय ममता बनर्जी का पैर फिसल गया और वो लड़खड़ाकर गिर गईं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को पश्चिम बर्धमान के दुर्गापुर में मौजूद थीं। जब वो वहां से रवाना होने के लिए अपने हेलीकॉप्टर पर चढ़ रही थीं तो इसी दौरान सीट लेते समय फिसलकर गिर गईं। ममता बनर्जी दुर्गापुर से आसनसोल के लिए जा रही थीं। उन्हें कथित तौर पर मामूली चोट लगी है। हालांकि इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मियों की मदद की। बाद में वो आसनसोल की अपनी आगे की यात्रा पर निकल गईं।

यह भी पढ़ें: ‘संदेशखाली में आरडीएक्स जैसे विस्फोटक मिलना खतरनाक, टीएमसी घोषित हो आतंकी संगठन',सुवेंदु अधिकारी ने उठाई मांग

अपनी सरपट और तेज पैदल चाल के लिए जानी जाने वाली ममता बनर्जी लगभग एक महीने में दूसरी बार चोटिल हुई हैं। मार्च में टीएमसी सुप्रीमो कालीघाट स्थित अपने आवास में गिरने से घायल हो गई थीं। उस दौरान ममता बनर्जी के माथे पर चोट आई थी। उन्हें कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें कुछ टांके लगाए गए और उनकी जांच की गई। अस्पताल में इलाज के बाद वो घर लौट गई थीं। जनवरी में भी ममता बनर्जी को एक कार दुर्घटना में चोट लगी थी।

Advertisement

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 27 April 2024 at 14:23 IST