अपडेटेड 27 April 2024 at 12:21 IST

'जो संदेश जाना होगा वो जाएगा... देखते रहिए', PoK पर राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दे दिया संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आराम से रहिए, पीओके के लोग खुद ही डिमांड करेंगे कि हम भारत के साथ जाना चाहते हैं। उनके लिए हम दिल खोलकर बैठे हैं।

Follow : Google News Icon  
Rajnath Singh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह | Image: Facebook/File

Rajnath Singh: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को लेकर बड़ा संदेश दे दिया है। राजनाथ सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा है कि पीओके भारत का था, पीओके भारत का है, पीओके भारत का रहेगा। पाकिस्तान को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान में राशन के लिए मारामारी है, वो दिखता है। भारत में लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। ये सब कोई देखेगा तो अंतर साफ समझ आएगा।

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने इंटरव्यू में राजनाथ सिंह से सवाल किया था कि Pok को लेकर कभी ना कभी तो निश्चित कार्रवाई होनी चाहिए? इसका जवाब देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि पीओके को लेकर हम आश्वस्त हैं। खुद ही पीओके की धरती से आवाज उठेगी, ऐसा मेरा विश्वास है। बस इंतजार कीजिए। उन्होंने कहा कि पीओके के लोगों को गले लगाने के लिए हम दिल खोलकर बैठे हैं।

पीओके के लोग खुद ही डिमांड करेंगे- राजनाथ

राजनाथ सिंह कहते हैं- 'सब बिल्कुल आराम से रहिए, पीओके के लोग खुद ही डिमांड करेंगे, इस तरह का डिवपलमेंट वहां हो रहा है। जिस तरह से जम्मू कश्मीर में अमन शांति की स्थिति पैदा हुई है और भारत जिनती तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। यहां राशन के लिए मार नहीं होती है। इन स्थितियों में पीओके के लोग खुद ही कहेंगे कि हम भारत के साथ जाना चाहते हैं। अपने जम्मू कश्मीर के साथ जाना चाहते हैं। पीओके में लोग भारत के समर्थन में नारे लगाते दिखाई देते हैं। मुझे लगता है कि हमको कुछ करने की जरूरत ही नहीं है।'

रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दिया संदेश

पाकिस्तान को क्या संदेश देना चाहते हैं? इस सवाल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहते हैं- 'पाकिस्तान की समझ में चीजें अब आ ही रही होंगी। जो संदेश जाना होगा वो जाएगा समय के साथ, पीओके की तरफ देखते रहिए। मैं समझता हूं कि पाकिस्तान की समझ में सब बातें आ रही होंगी। वो आज कहां खड़े हैं, वहां क्या स्थिति है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'पहला अधिकार मुसलमानों का ही क्यों हो?' राजनाथ सिंह ने दिया तगड़ा जवाब

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 27 April 2024 at 12:21 IST