Updated April 27th, 2024 at 16:59 IST
भारत में कहीं पटाखा भी फटे तो डर से पाकिस्तान देता है सफाई, ये नया भारत है- CM योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी ने कहा आज कहीं पटाखा भी तेज आवाज में फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है क्योंकि उसे पता है कि ये नया भारत है।
Advertisement
Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के ताबड़तोड़ रैलिया कर रहे हैं। शनिवार को यूपी के औरैया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार में भारत का दुनिया भर में सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद और नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त किया गया है।
सीएम योगी ने कहा आज कहीं पटाखा भी तेज आवाज में फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है क्योंकि उसे पता है कि ये नया भारत है। अगर समय से सफाई नहीं दी तो स्वयं साफ हो जाएगा, इसलिए पाकिस्सतान सफाई पहले दे देता है।
Advertisement
सपा-कांग्रेस का गठबंधन धोखा देने के लिए- सीएम योगी
Advertisement
बीजेपी से स्टार प्रचारक ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा का गठबंधन फिर से जो हुआ है ये देश को धोखा देने के लिए हुआ है। सबसे पहला कार्य ये लोग अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े जाति के हकों पर डकैती डालने का काम करेंगे। इन द्वारा इनके घोषणा पत्र में कहा जा रहा है कि यह पिछड़ी जाति को मिलने वाली 27% आरक्षण में अब मुसलमानों को भी शामिल करके इसका लाभ मुसलमानों को देंगे।..क्या आपको ये स्वीकार है?
कांग्रेस ने 1947 में देश का विभाजन कराया- सीएम योगी
Advertisement
इससे पहले हाथरस में रैली को संबोधित करते हुए सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे के साथ भाजपा और NDA है और दूसरी तरफ कांग्रेस-सपा का INDI गठबंधन है। कांग्रेस ने 1947 में देश का विभाजन कराया। पहले देश को बांटा और अब कांग्रेस अपने घोषणापत्र में कह रही है कि हम भारत में संपत्ति का सर्वे करवाएंगे। अगर आपके बाप-दादा ने 4 कमरों का घर बनाया है तो आप 2 कमरो में रहो, 2 कमरे कांग्रेस और सपा के अधिकार में चला जाएगा। पहले देश को बांटा, आज आपकी संपत्ति को बांटने की साजिश ये लोग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : आतंकवाद, नक्सलवाद को खत्म करने के लिए मोदी सरकार जरूरी, देश हित में लिए कड़े फैसले- अमित शाह
Advertisement
Published April 27th, 2024 at 16:59 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।