Advertisement

Updated April 26th, 2024 at 11:13 IST

'महिलाओं से संपत्ति और सोना छीनने में अभी 50 साल...', राहुल गांधी पर नवनीत राणा का हमला

अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार ने राहुल गांधी की समझदारी पर सवाल उठाए हैं। दावा किया कि आशंका का कोई आधार नहीं है।

Reported by: Kiran Rai
 Navneet Rana
नवनीत राणा | Image:PTI
Advertisement

Navnit Rana Targets Congress भाजपा की फायरब्रांड नेता और अमरावती सीट से प्रत्याशी नवनीत राणा ने कांग्रेस के स्टार कैंपेनर, सांसद राहुल गांधी पर जोरदार प्रहार किया है। ये हमला विरासत टैक्स को लेकर बोला है।

अमरावती में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद सीटिंग एमपी नवनीत राणा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मैच्योरिटी को लेकर सवाल खड़े किए। बोलीं 52 साल के राहुल को 50 साल लगेंगे महिला संपत्ति पर हाथ साफ करने में।

Advertisement

'52 साल के राहुल बाबू'- नवनीत राणा

एक सवाल का जवाब देते हुए नवनीत राणा ने कहा- , "आप 52 साल के राहुल गांधी से और क्या उम्मीद कर सकते हैं। जो महिलाओं की संपत्ति खींचने की बात करते हैं...कांग्रेस के लोग यहां तक ​​कहते हैं कि हमारे राहुल बाबू अब समझदार हो गए हैं।

Advertisement

‘जब तक सूरज रहेगा…’- नवनीत राणा

राणा यहीं नहीं रुकीं उन्होंने कहा-52 साल किसी को समझदार होने के लिए लगता है तो इस पर मुझे कुछ कहना नहीं है। कुछ भी कहने की ज़रूरत नहीं है... इस देश का संविधान डॉ बाबा साहब अंबेडकर ने बनाया है...जब तक सूरज रहेगा, हम रक्षा करते रहेंगे। 52 साल के राहुल बाबू को महिलाओं का सोना और संपत्ति छीनने में 50 साल और लगेंगे।

कांग्रेस मेनिफेस्टो पर संग्राम

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र का न्याय पत्र नाम दिया है। इस न्याय पत्र में कांग्रेस ने आर्थिक न्याय का जिक्र किया है। पार्टी ने राजनीतिक और सामाजिक न्याय की तरह इसे भी महत्वपूर्ण बताया है। इसमें कांग्रेस ने नौकरियां, स्वरोजगार बढ़ाने के साथ कई उपायों को बताया है। लिखा है कि 'कांग्रेस नीतियों में उपयुक्त बदलाव करके धन और आय के मामले में बढ़ती असमानता का समाधान करेगी'।

जनकल्याण शीर्षक के तहत लिखा है कि भारत की जनता आर्थिक तौर पर विभाजित है, अति अमीर लोगों का एक बहुत छोटा सा वर्ग है। इसके बाद मध्यम वर्ग है जो गरीबी रेखा से ऊपर है, लेकिन माध्यम वर्ग में नहीं आता। देश में 22 करोड़ लोग गरीब हैं। कांग्रेस इन पर फोकस करेगी।  इसमें कांग्रेस ने लिखा है कि कांग्रेस न्यायसंगत और समान अवसर वाली अर्थव्यवस्था का निर्माण करेगी। अब इसी को लेकर बीजेपी विरोध कर रही है।  

Advertisement

ये भी पढ़ें- विपक्ष चुनाव छोड़कर भाग गया, हम तो मैदान में...', दूसरे चरण के इलेक्शन पर बोले वीडी शर्मा

Advertisement

Published April 26th, 2024 at 11:13 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
13 घंटे पहलेे
19 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo