MI vs SRH: सूर्यकुमार का शतक, मुंबई इंडियंस ने लगाई SRH की वाट; दर्ज की बड़ी जीत
सूर्यकुमार यादव के तूफानी शतक के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: IPL के मौजूदा सीजन में सम्मान के लिए खेल रही मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने मुंबई के वानखेड़े मैदान (Wankhede Stadium) पर वन मैन शो दिखाते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई है।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच सोमवार को खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद सूर्यकुमार के मैदान पर आने से पहले तक मुंबई पर पूरी तरह हावी रहा, लेकिन जैसे ही सूर्य की एंट्री हुई ऐसी हवा बदली कि SRH की दशा और दिशा दोनों बदल गई। सूर्यकुमार ने अकेले अपने दम पर हैदराबाद की वाट लगा दी।
सूर्य ने जड़ा तूफानी शतक
दुनिया के नंबर-1 एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया कि हैदराबाद के गेंदबाजों की बैंड बजा दी। सूर्य के बल्ले से तूफानी शतक निकला। नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार ने 12 चौकों और 6 छक्कों के दम पर महज 51 गेंदों पर 102 रन की आतिशी और शतकीय पारी खेली। सूर्यकुमार की इस विस्फोटक पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने 174 रन का टारगेट महज 17.2 ओवर में हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच जीत लिया। रोहित शर्मा और ईशान किशन के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने सूर्यकुमार का बखूबी साथ दिया और अंत तक टिके रहे। तिलक ने 6 चौकों की मदद से 32 गेंदों पर 37 रन की जुझारू पारी खेली।
Advertisement
बता दें कि सूर्यकुमार का IPL का ये पहला, जबकि T20 क्रिकेट में पांचवां शतक है। मुंबई इंडियंस को इस जीत के साथ ज्यादा तो नहीं, लेकिन एक स्थान का फायदा हुआ है और वो 10वें से नौंवे नंबर पर आ गई है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली के प्लेऑफ की दौड़ में पिछड़ने के बावजूद पोंटिंग ने क्यों कहा? मैं गारंटी देता हूं कि…