Updated April 19th, 2024 at 14:16 IST
'पहले मतदान फिर दूसरा काम', शादी के जोड़े में बूथ पहुंची दुल्हन, फर्स्ट फेज में दिखा वोटिंग का जोश
Lok Sabha 2024: ससुराल जाने से पहले पोलिंग बूथ पहुंची नई नवेली दुल्हन, देश के कई राज्यों में दिखा ऐसा नजारा।
- इलेक्शंस
- 2 मिनट रीड
Advertisement
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की पहले चरण की वोटिंग आज हो रही है। बता दें पहले चरण में 21 राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में सभी नागरिक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं कई राज्यों में ऐसा नजारा भी देखने को मिला जहां, सजी धजी दुल्हन अपना वोट डालने पहुंची तो उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। शादी के जोड़े में बूथ पर पहुंची दुल्हनों को देखकर कहा जा सकता है कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में वोटिंग का जोश देखने को मिल रहा है।
ससुराल जाने बूथ पहूंची दूल्हन
वहीं, तीन राज्यों में यह नजारा देखने को मिला है जहां उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मतदान बूथ संख्या- 193 पर एक दुल्हन अपना वोट डालने पहुंची हैं। जहां ससुराल जाने से पहले दूल्हन अपने पति के साथ वोट डालने पहुंची है।
जम्मू और राजस्थान में भी दूल्हन ने वोट डाला
जम्मू के उधमपुर में भी नवविवाहितों ने वोट डाला है और कहा है कि सभी को अपना वोट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। वहीं राजस्थान में भी इसी तरह से जोड़े ने वोट डाला और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ऐसे नजारा देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, लोग लोकसभा चुनाव को लेकर काफी जागरूक है।
Advertisement
बालाघाट में भी दूल्हन ने वोट किया
बता दें कि बालाघाट के मतदान केंद्र पर दुल्हन डॉली सांडिल्य शादी के बाद ससुराल विदा होने के पहले मतदान करने पहुंची। उन्होंने अपनी शादी के बाद ससुराल विदा होने से पहले परिजनों से मतदान करने की बात जाहिर की और लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान कर अपना फर्ज निभाया।
Advertisement
यह भी पढ़ें : पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर...
21 राज्यों में चुनावी महाकुंभ
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज मतदान शुरू होने के साथ ही विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद हो गया। आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ा हिमाचल प्रदेश का ये इलाका
Advertisement
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published April 19th, 2024 at 09:16 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।