Advertisement

Updated March 22nd, 2019 at 17:47 IST

बिहार: CPIM ने महागंठबधन से टुकड़े-टुकड़े गैंग से कन्हैया कुमार के लिए मांगी एक सीट

कांग्रेस शुरआत से 11 सीटों की मांग पर अड़ी थी लेकिन साथ  9 सीटों के साथ एक राज्यसभा सीट पर बात बनी है।

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

बिहार महागठबंधन में सीटों का बंटवारे को लेकर सही नहीं चल रहा है यहीं वजह है कि कांग्रेस शुरआत से 11 सीटों की मांग पर अड़ी थी लेकिन साथ  9 सीटों के साथ एक राज्यसभा सीट पर बात बनी है। जहां तक सीटों के बटवारे की बात है तो आरजेडी 20, कांग्रेस 9, रालोसपा 5, हम 3, वीआईपी 3, राजद के कोटे से भाकपा माले एक सीट पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि CPIM ने महांगठबंधन से 1 सीट टुकड़े-टुकड़े गैंग से कन्हैया कुमार के लिए मांगी है। वहीं पहले चरण की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। इसके तहत पहले फेज की गया और औरंगाबाद की सीट हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के खाते में गई है। 
 


इस घोषणा के बीच सबसे बड़ी खबर यह थी कि यह प्रेस वार्ता तेजस्वी यादव की थी ।  लेकिन वह नहीं आए। इसका मतलब यह की महागठबंधन में सब कुछ सही नहीं है। कांग्रेस और आरजेडी की जिन सिटों पर तकरार हुआ है उनका निपटारा अभी तक नहीं हुआ है। केवल दो चरण के सीटों की घोषणा की है। कांग्रेस अपने सीटिंग एमपी किर्ती आजाद के लिए दरभंगा सीट चाहती है। जबकि आरजेडी के ही अब्दुल बारी सिद्दीकी वहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं। 

 


बता दें पटना के मौर्य होटल में हुए प्रेस कान्फ्रेंस में पहले चरण के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई । इसमें गया से हम के जीतन राम मांझी, नवादा से राजद से विभा देवी, जमुई से रालोसपा के भूदेव चौधरी, औरंगाबाद से हम  के उपेन्द्र प्रसाद उम्मीदवार होंगे. वहीं नवादा से विधानसभा सीट पर हम के धीरेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ मुन्ना और डेहरी से राजद के मोहम्मद फिरोज उम्मीदवार होंगे। 
 

वहीं आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने जानकारी दी की शरद यादव आरजेडी के सिंबल पर मधेपुरा से उम्मीदवार होंगे। साथ ही बाकी बचे हुए सीटों की घोषणा 72 घंटे में कर देगी।


 

Advertisement

Published March 22nd, 2019 at 17:47 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

22 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo