Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 13:19 IST

Jharkhand Board Result: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, एक क्‍लिक में यहां करें चेक

झारखंड बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है।

Reported by: Rupam Kumari
JAC Board Result 2024
JAC Board Result 2024 | Image:PTI
Advertisement

Jharkhand Board 12th Result Released: झारखंड बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC ) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी किया। 12वीं में 85.48 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 

झारखंड बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम साइंस,आर्ट्स और कॉमर्स 12वीं के रिजल्ट मंगलवार, 30 अप्रैल को एक साथ जारी कर दिया। 12वीं की परीक्षा इस साल 3 लाख 44 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। साइंस स्ट्रीम में कुल 94443 बच्चे  शामिल हुए थे जिसमें से 68203 पास हुए हैं। जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 25907 बच्चे शामिल हुए थे जिसमें से 23235 पास हुए हैं तो वहीं, आर्ट्स में कुल 2 लाख 24 हजार 502 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमें  से 2 लाख 6 हजार 685 बचे पास हुए हैं।

Advertisement

छात्र यहां देखें अपना रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर और रोल कोड की मदद से ऑनलाइन देख सकते हैं। रिज्लट JAC की आधिकारिक वेबसाइट  jharresults.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। इसके अलावा Live Jharkhand Board JAC 12th Result 2024 Updates पर भी परिणाम देखा जा सकता है।

Advertisement

झारखंड बोर्ड 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है। जबकि ओवर ऑल रिजल्ट में लड़कों ने बाजी मारी है।

साइंस टॉपर लिस्ट

Advertisement

1 स्नेहा,उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
2 रितिका कुमारी, हजारीबाग
3 पंकज साहू, सिसई

कॉमर्स टॉपर लिस्ट में तीनों उर्सुलाइन के ही हैं

Advertisement

1 प्रतिभा साहा, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज
2 रिया कुमरी, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज
3 सृष्टि, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज

आर्ट्स टॉपर लिस्ट

Advertisement

1  जीनत प्रवीन, रांची
2  बहमीं धान, एसएस प्लस हाई स्कूल, खूंटी
3 दीपाली कुमारी, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज
 

यह भी पढ़ें: UK Board Result OUT: जारी हुआ 10वीं-12वीं का रिजल्ट
 

Advertisement

Published April 30th, 2024 at 12:30 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo