Advertisement

Updated April 26th, 2024 at 22:26 IST

HP: कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए की 3 उम्मीदवारों की घोषणा, इन प्रत्याशियों के नाम अहम

HP Assembly By-Elections: कांग्रेस ने विधानसभा की छह सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अपने तीन उम्मीदवारों की घोषणा की।

Congress list for election 2024
कांग्रेस की नई लिस्ट | Image:PTI
Advertisement

HP Assembly By-Elections: कांग्रेस ने विधानसभा की छह सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अपने तीन उम्मीदवारों की घोषणा की।

इस फरवरी में राज्यसभा चुनाव के दौरान बगावत करने वाले कांग्रेस के छह विधायकों को विधानसभा से अयोग्य करार दिए जाने के बाद खाली हुई तीन सीट के लिए उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

Advertisement

उम्मीदवारों की सूची में भाजपा से पार्टी में आए दो नेताओं सुजानपुर से कैप्टन रणजीत सिंह और गगरेट से राकेश कालिया के नाम भी शामिल हैं। दोनों नेताओं ने उप चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद पार्टी छोड़ दी थी।

भाजपा ने इसके बजाय कांग्रेस के उन बागियों को अपना उम्मीदवार बनाया, जिन्होंने 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में उसके पक्ष में मतदान किया था।

Advertisement

कांग्रेस नेता विवेक शर्मा को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

छह कांग्रेस विधायकों राजिंदर राणा (सुजानपुर), सुधीर शर्मा (धर्मशाला), रवि ठाकुर (लाहौल - स्पीति), इंदर दत्त लखनपाल (बड़सर), चैतन्य शर्मा (गगरेट) और देविंदर कुमार भुट्टो (कुटलेहर) को पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। पार्टी ने व्हिप जारी कर 29 फरवरी को विधानसभा में उपस्थित रहने और बजट कटौती प्रस्ताव के दौरान सरकार के पक्ष में मतदान करने का निर्देश दिया था।

Advertisement

कैप्टन रणजीत सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बागी राजिंदर राणा के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और 399 मतों से हार गए थे। उन्होंने गत बुधवार को पार्टी छोड़ दी थी। एक बार फिर दोनों पुराने प्रतिद्वंद्वी आमने सामने हैं लेकिन इस बार दोनों का दल अलग-अलग है।

गगरेट से तीन बार के कांग्रेस विधायक राकेश कालिया टिकट नहीं मिलने के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन हाल ही में वह कांग्रेस में लौट आए। उनका मुकाबला अब भाजपा में शामिल हो चुके चैतन्य शर्मा से होगा।

Advertisement

हिमाचल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनाथ शर्मा के बेटे विवेक शर्मा का मुकाबला कुटलैहड़ से भाजपा के उम्मीदवार देविंदर कुमार भुट्टो से होगा।

कांग्रेस ने अबतक बड़सर, धर्मशाला और लाहौल-स्पीति विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। चार लोकसभा सीट और विधानसभा की छह सीट के लिए उपचुनाव एक जून को होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'हर बूथ पर मतदान के रिकॉर्ड टूटने चाहिए', PM Modi बोले- घर-घर जाकर कहिए मोदी जी ने प्रणाम कहा है

Advertisement

Published April 26th, 2024 at 22:26 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo