Advertisement

Updated April 29th, 2024 at 09:15 IST

देश ही नहीं विदेश में भी PM मोदी की धूम, लंदन में रन फॉर मोदी और फ्लैश मॉब का आयोजन

ब्रिटेन में बसे भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी को सपोर्ट करने के लिए रन फॉर मोदी और फ्लैश मॉब का आयोजन किया।

Reported by: Rupam Kumari
Run for Modi in London
लंदन में 'रन फॉर मोदी' | Image:ANI
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election) का महारण जारी है। लोकतंत्र के महापर्व का आगाज हो गया है। दो चरणों में चुनाव भी संपन्न हो गए हैं। वहीं,आगे के चरणों के लिए सभी दलों की ओर से प्रचार-प्रसार जारी है। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) में हर दिन चुनावी रैली में हुंकार भर रहे हैं। BJP इस बार 400 पार का नारा लगा रहा है। चुनाव भले ही देश में हो रहा है मगर विदेशों में भी इसका प्रभाव दिख रहा है।  पीएम मोदी को सपोर्ट करने के लिए भारतीय प्रवासी सड़कों पर उतर रहे हैं और रैलियों  का आयोजन कर रहे हैं।

पीएम मोदी और BJP को सपोर्ट करने के लिए लंदन में रिमझिम बारिश के बीच लोग सड़कों पर उतरे। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके की ओर से रविवार को 'रन फॉर मोदी' और 'फ्लैश मॉब' का आयोजन किया गया। इसका आयोजन का मकसद नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान के लिए एकजुटता और समर्थन दिखाना था।

Advertisement

लंदन में रन फॉर मोदी का आयोजन 

ब्रिटेन में बसे भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी को सपोर्ट करने के लिए रन फॉर मोदी का आयोजन किया। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके ने लंदन में रन फॉर मोदी और फ्लैश मॉब कार्यक्रम का आयोजन किया। ब्रिटेन में बसे भारतीय प्रवासियों ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन दिखाया। बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने इसमें हिस्सा लिया। 

Advertisement

 पीएम मोदी के समर्थन में उतरे लोग

रन फॉर मोदी और फ्लैस मॉब कार्यक्रम की शुरुआत वेस्टमिंस्टर पियर से शुरू हुआ जो शहर के बीचों-बीच से गुजरता हुआ टॉवर ब्रिज पर खत्म हुआ। हाथों में बीजेपी का फ्लैग लिए लोगों ने पीएम मोदी के समर्थन में एकजुट होकर मार्च किया। रन फॉर मोदी इवेंट के जरिए ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के बीच एकता और सौहार्द की भावना को व्यक्त किया।  

यह भी पढ़ें: केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी सुनीता, तिहाड़ जेल ने नहीं दी मिलने की इजाजत

Advertisement

 

Advertisement

Published April 29th, 2024 at 08:13 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo