Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 11:23 IST

अमेरिका में वारंट लेकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी में चार की मौत, चार अन्य घायल

नॉर्थ कैरोलाइना में एक वांछित अपराधी के लिए वारंट तामील कराने पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर सोमवार को गोलीबारी की गयी जिसमें चार अधिकारियों की मौत हो गयी।

US Shooting
US Shooting | Image:AP
Advertisement

नॉर्थ कैरोलाइना में एक वांछित अपराधी के लिए वारंट तामील कराने पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर सोमवार को गोलीबारी की गयी जिसमें चार अधिकारियों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ये सभी पुलिस अधिकारी आग्नेयास्त्र रखने के आरोप में वांछित एक अपराधी के लिए वारंट तामील कराने गए थे।

चार्लोट-मेकलेनबर्ग पुलिस के प्रमुख जॉनी जेनिंग्स ने बताया कि अमेरिका की मार्शल टास्क फोर्स के अधिकारी जब वारंट लेकर संदिग्ध के घर पहुंचे तो उन पर गोलीबारी की गयी जिसमें चार पुलिस अधिकारी घायल हो गए। जब अन्य पुलिस अधिकारी उन्हें बचाने के लिए पहुंचे तो दूसरे संदिग्ध हमलावर ने उन पर गोलियां चला दीं जिसमें चार पुलिस अधिकारियों की मौत हो गयी।

Advertisement

पुलिस ने एक हमलावर को भी मार गिराया। जेनिंग्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''आज हमने कुछ नायकों को खो दिया।'' जेनिंग्स ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद घर में एक महिला और 17 वर्षीय एक व्यक्ति पाया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कोर्ट ने ट्वीट पर जुर्माने के खिलाफ की गयी मस्क की अपील को खारिज किया

Advertisement

Published April 30th, 2024 at 11:23 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo