Advertisement

Updated May 3rd, 2024 at 14:57 IST

पाकिस्तान में बस दुर्घटना में 20 लोगों की मौत

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार को एक यात्री बस के पहाड़ी रास्ते से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

A Woman dies in road accident in Faridabad
पाकिस्तान में बस दुर्घटना में 20 मौत | Image:PTI
Advertisement

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार को एक यात्री बस के पहाड़ी रास्ते से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के डायमर जिले में काराकोरम राजमार्ग पर करीब साढ़े पांच बजे हुई। बस रावलपिंडी से हुंजा जा रही थी।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पलट गया और सिंधु नदी के किनारे जा गिरा।

अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त बस में 43 यात्री सवार थे।

Advertisement

उन्होंने बताया कि घायलों को चिलास अस्पताल में ले जाया गया है।

अधिकारी ने कहा कि सेना के हेलीकॉप्टरों की सहायता से बचाव कार्य पूरा हो गया है और मृतकों के शवों तथा घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

Advertisement

सूत्र ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर है।

गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री हाजी गुलबार खान ने घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए।

Advertisement

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने घायलों को हरसंभव चिकित्सा उपचार प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

Advertisement

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी घटना पर संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Advertisement

Published May 3rd, 2024 at 14:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo