वर्ल्ड क्वालीफायर के लिए नए सिरे से सिलेक्शन ट्रायल कराएगा WFI, ये है वजह
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में भारतीय पुरुष पहलवानों के खराब प्रदर्शन से नाराज। ऐसे में उसने बड़ा फैसला लिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

WFI: एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में भारतीय पुरुष टीम के खराब प्रदर्शन से नाराज और चिंतित भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने विश्व क्वालीफायर में भारतीय टीम के चयन के लिए नए सिरे से ट्रायल कराने का फैसला किया है।
बिश्केक में एशियाई चैंपियनशिप में भारत ने 18 में से चार ही कोटा स्थान हासिल किए और सभी महिला पहलवानों को मिले, जिनमें विनेश फोगाट भी शामिल हैं। उनके अलावा अंतिम पंघाल (53 किलो), अंशु मलिक (57 किलो) और रीतिका (76 किलो ) ने भी कोटा हासिल किया। अभी भी 14 श्रेणियां बची हैं और 9 मई से तुर्की में होने वाले विश्व क्वालीफायर में जीतना एशियाई क्वालीफायर की तुलना में कठिन होगा।
WFI सभी 14 श्रेणियों में ट्रायल का आयोजन करेगा। इनमें महिला वर्ग में दो (68 और 62 किलो), पुरुष फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन में 6-6 वर्ग शामिल हैं, जिनके ट्रायल अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई के पहले हफ्ते में आयोजित किए जाएंगे।
एक सूत्र ने पीटीआई से कहा-
Advertisement
WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने भारतीय कोचों और चयन समिति के सदस्यों से प्रदर्शन पर चर्चा की। उन्होंने स्वीकार किया कि ये बेहद खराब प्रदर्शन रहा। ये पहली बार हुआ है कि फ्रीस्टाइल में भी भारत को कोटे के लिए जूझना पड़ रहा है। ये तय किया गया है कि WFI सभी 14 वर्गों में ट्रायल का आयोजन करेगा।
ग्रीको रोमन में तो आलम ये था कि पहले दौर के मुकाबले जीतने के लिए भी भारतीय पहलवान जूझते दिखे।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)