भारत के लिए खुशखबरी, वॉकर अक्षदीप और प्रियंका को पेरिस ओलंपिक का टिकट
पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के बीच भारत के लिए खुशखबरी आई है। भारतीय पैदल चाल एथलीटों अक्षदीप सिंह और प्रियंका गोस्वामी ने ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Paris Olympic 2024: खेलों के ग्लोबल इवेंट ओलंपिक को लेकर सभी देशों के एथलीटों और खिलाड़ियों की तैयारी जोरों-शोरों से जारी है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में होने वाले 2024 ओलंपिक खेलों में देश का नाम रोशन करने के लिए भारतीय एथलीट भी जी कड़ी तैयारी कर रहे हैं। इस बीच देश के लिए बड़ी खुशखबरी आई है।
दरअशल अक्षदीप सिंह और प्रियंका गोस्वामी की भारत की मिश्रित रिले टीम ने तुर्की के अंताल्या में वर्ल्ड एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैंपियनशिप में 18वें स्थान पर रहकर आगामी 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
बता दें कि इस टूर्नामेंट की शीर्ष 22 टीमें स्वत: पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी और भारतीय जोड़ी ने सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन करते हुए 42.195 किलोमीटर की दूरी 3 घंटे 5 मिनट 3 सेकंड में पूरी की। दरअसल मिश्रित टीम रिले वॉक में पुरुष और महिला खिलाड़ी को वैकल्पिक रूप से ये दूरी तय करनी होती है। पुरुष खिलाड़ी 12.195 किलोमीटर चलता है और फिर महिला 10 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इसके बाद पुरुष और महिला 10-10 किलोमीटर चलते हैं। हर चरण के शुरू होने से पहले 20 मीटर चेंजओवर के लिए होते हैं।
इटली की टीम ने वर्ल्ड एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता, जबकि जापान दूसरे और स्पेन तीसरे स्थान पर रहा।
Advertisement
ये भी पढ़ें- भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक से पहले बताई सबसे बड़ी चुनौती, बोलीं- ‘अगले 4 महीनों में…’