Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 15:01 IST

अमेरिका और मैक्सिको 2027 विश्व कप की मेजबानी की दौड़ से पीछे हटे

अमेरिकी सॉकर महासंघ और मैक्सिको का महासंघ 2027 महिला फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी के लिए अपनी संयुक्त बोली से पीछे हट गए हैं।

FIFA World Cup trophy
The original FIFA World Cup trophy is displayed during the 2018 soccer World Cup draw in the Kremlin in Moscow | Image: AP
Advertisement

अमेरिकी सॉकर महासंघ और मैक्सिको का महासंघ 2027 महिला फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी के लिए अपनी संयुक्त बोली से पीछे हट गए हैं और उन्होंने कहा है कि वे इसके बजाय 2031 टूर्नामेंट की मेजबानी की कोशिश पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

अमेरिका और मैक्सिको के इस फैसले के बाद 2027 विश्व कप की मेजबानी की दौड़ में ब्राजील और जर्मनी-नीदरलैंड-बेल्जियम की संयुक्त दावेदारी है। फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा की कांग्रेस बैंकॉक में 17 मई को बैठक के दौरान इन दोनों में से किसी एक दावेदारी का चयन करेगी।

Advertisement

अमेरिकी महासंघ ने कहा कि 2031 की बोली में फीफा को पुरुष और महिला विश्व कप में समान रूप से निवेश करने के लिए कहा जाएगा। फीफा ने पिछले साल कहा था कि उसने अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में 2026 पुरुष विश्व कप के लिए पुरस्कार राशि में 89 करोड़ 60 लाख डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है। फीफा ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में पिछले साल के महिला विश्व कप के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 11 करोड़ डॉलर दिए थे।

इसे भी पढ़ें: आपको जानना ही प्यार...रोहित के बर्थडे पर पत्नी रितिका ने लुटाया प्यार, किया दिल छूने वाला पोस्ट

Advertisement

Published April 30th, 2024 at 15:01 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo