Advertisement

Updated May 7th, 2024 at 20:23 IST

रोहित के लिए भावुक हुए युवराज सिंह, खूबियां गिनाकर बताया- क्यों हाथों में होना चाहिए T20 वर्ल्ड कप?

भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह चाहते हैं कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक वर्ल्ड कप ट्रॉफी और वर्ल्ड कप मेडल जीते क्योंकि वे इसके असली हकदार हैं।

Reported by: Shubhamvada Pandey
Yuvraj Singh wish Rohit Sharma to win t20 world cup 2024
रोहित शर्मा के बारे में क्या बोले युवराज सिंह? | Image:instagram
Advertisement

Yuvraj Singh On Rohit Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया की हिस्सा रहे ऑलराउंडर युवराज सिंह दिल से चाहते हैं कि टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा एक वर्ल्ड कप ट्रॉफी और वर्ल्ड कप मेडल जीते क्योंकि वे इसके असली हकदार हैं।

टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी उससे पहले टीम इंडिया 2022 टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गई थी। अब टीम इंडिया के पास 2 जून से शुरु होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में मौका है कि वे फिर से टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को जीतकर भारत ले आएं।

Advertisement

रोहित की मौजूदगी अहम: युवराज सिंह

अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में भी भारतीय टीम की कमान रोहित के हाथ में होगी। टी20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेस्डर युवराज सिंह ने आईसीसी से कहा, ‘रोहित की मौजूदगी काफी अहम होगी। हमें अच्छे कप्तान और समझदार कप्तान की जरूरत है जो दबाव में अच्छे फैसले ले सके। रोहित ऐसे ही कप्तान है।’

Advertisement
Rohit Sharma: Instagram

रोहित जैसे कप्तान की टीम को जरूरत: युवराज सिंह

भारत ने आखिरी बाद 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैम्पियंस ट्रॉफी के रूप में आखिरी आईसीसी खिताब जीता था। युवराज का मानना है कि भारत को रोहित जैसे कप्तान की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘जब हम 50 ओवरों के विश्व कप के फाइनल में हारे थे तब रोहित ही कप्तान था। उसने बतौर कप्तान पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। हमें उसके जैसे कप्तान की ही जरूरत है।’

दिल का बहुत अच्छा है रोहित: युवराज सिंह

Rohit Sharma : PTI

रोहित से पहली मुलाकात की याद के बारे में पूछने पर युवराज ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘बहुत खराब अंग्रेजी।’ उन्होंने कहा, ‘बहुत मजेदार शख्स है। बोरिवली (मुंबई) की सड़कों से ,हम उसे हमेशा छेड़ते आये हैं। लेकिन दिल का बहुत अच्छा है।’ युवराज ने कहा, ‘इतनी सफलता मिलने के बाद भी वह बदला नहीं है। यही उसकी खासियत है। हमेशा हंसी मजाक करता रहता है। बेहतरीन कप्तान और मेरे करीबी दोस्तों में से एक। मैं चाहता हूं कि वह विश्व कप जीते। वह इसका हकदार है।’

Advertisement

Published May 7th, 2024 at 20:23 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo