Advertisement

Updated April 15th, 2024 at 18:09 IST

लोकसभा चुनाव 2024 और 2047 को क्यों मिक्सअप नहीं करना चाहिए? PM मोदी ने विस्तार से समझाया

PM Modi Interview : पीएम मोदी से जब पूछा गया कि क्या यह चुनाव महज एक फॉर्मेलिटी है? इस पर उन्होंने कहा कि 2047 को 2024 दोनों को मिक्स नहीं करना चाहिए।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Sagar Singh
PM Modi Interview
PM नरेंद्र मोदी | Image:ANI
Advertisement

PM Modi Interview : लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी ANI को इंटरव्यू दिया है। जिसमें पीएम मोदी ने लोकतंत्र और 2024 के चुनाव पर खुलकर बात की। पीएम मोदी से जब पूछा गया कि आपका लक्ष्य 2024 नहीं है, 2047 है। 2047 तक देश में क्या कुछ होने वाला है और क्या यह चुनाव महज एक फॉर्मेलिटी है? इस पर उन्होंने कहा कि 2047 को 2024 दोनों को मिक्स नहीं करना चाहिए। दोनों अलग-अलग चीजें हैं। 

पीएम मोदी ने कहा कि 2024 में देश के आजादी के 100 साल पूरे होंगे। ऐसे समय में देश में एक प्रेरणा जगनी चाहिए। ये अपने आप में बहुत प्रेरणादायक है। जहां तक 2024 का सवाल है तो यह एक महापर्व है और इसे उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। मेरा 25 साल का विजन है और मैं ऐसा आज कर रहा हूं ऐसा नहीं है। जब मैं गुजरात में था तभी इस दिशा में सोचता था।

Advertisement

'लोकतंत्र एक संस्कार बन जाएगा'

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम ने कहा कि यह चुनाव देश के सामने एक अवसर है। लोकतंत्र में चुनाव को हमें लाइट नहीं लेना चाहिए। यह एक बहुत बड़ा महापर्व है और इसलिए मेरा मत है कि हमें चुनाव को उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। चुनाव के इस माहौल को बड़े उत्सव में बदलना चाहिए। अगर इसे लोक उत्सव बना दे, तो हमारी आने वाली पीढ़ियों की रगों में लोकतंत्र एक संस्कार बन जाएगा। लोकतंत्र को सिर्फ संविधान की सीमाओं में नहीं बदलना चाहिए, हमारी रगों में होना चाहिए। हमारे संस्कारों में होना चाहिए और उस अर्थ में मैं 2024 को देखता हूं।

Advertisement

कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि एक कांग्रेस सरकार का मॉडल और एक बीजेपी सरकार का मॉडल। उनका 5-6 दशक का काल और मेरा एक दशक का काल। किसी भी क्षेत्र में तुलना कर लीजिए, पता चल जाएगा। जब देशवासी आपको देश चलाने की जिम्मेदारी देते हैं, तो आपको सिंगल माइंडेड फोकस होना चाहिए। दुर्भाग्य से पहले के राजनीतिक कल्चर में परिवार को कैसे मजबूत बनाना है, उसी में शक्ति लगाते थे। जबकि मैं देश कैसे मजबूत हो, इस लक्ष्य के साथ काम कर रहा हूं।

Advertisement

आम जनता की बात करते हुए पीएम ने कहा कि हर परिवार का सपना और वो सपना कैसे पूरा हो, ये मेरे दिल में पड़ा हुआ है। इसलिए मैं कहता हूं कि जो हुआ है... वो ट्रेलर है। मैं बहुत अधिक करना चाहता हूं।

ये भी पढ़ें: PM मोदी बोले- Elon Musk भारत समर्थक... निवेश कहीं का हो, पसीना मेरे देश का होना चाहिए

Advertisement

Published April 15th, 2024 at 17:51 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo