Advertisement

Updated May 8th, 2024 at 10:13 IST

World Thalassemia Day 2024: थैलेसीमिया को मैनेज करेंगे ये आसान टिप्स, तेजी से बढ़ेगा हीमोग्लोबिन

World Thalassemia Day 2024: विश्व थैलेसीमिया दिवस के मौके पर आपको जान लेना चाहिए कि आप किन टिप्स को अपनाकर इस बीमारी से दूर रह सकते हैं।

Reported by: Kajal .
Thalassemia
थैलेसीमिया | Image:Pixabay
Advertisement

World Thalassaemia Day: खून में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण थैलेसीमिया नामक एक बीमारी होने लगती है। लोगों को थैलेसीमिया को लेकर काफी कम जानकारी है। जिस कारण हर साल 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है। ये दिन थैलेसीमिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।

दरअसल, थैलेसीमिया से पीड़ित लोगों में हीमोग्लोबिन बनने की क्षमता या तो कम हो जाती है या बिल्कुल ही खत्म हो जाती है। जिससे एनीमिया या अन्य कई शिकायते होने लगती हैं। थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए आपको अपने डेली रूटीन में कुछ जरूरी चीजें शामिल करनी चाहिए। इन टिप्स के साथ आप इस बीमारी से खुद का बचाव कर सकेंगे।

Advertisement

थैलेसीमिया को मैनेज करने के टिप्स (Tips to manage Thalassemia)

विटामिन सी

Advertisement

थैलेसेमिया के मरीजों को विटामिन सी से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। दरअसल, खट्टे फलों में विटामिन सी बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए संतरा, कीवी, नींबू, शिमला मिर्च और स्ट्रॉबरी आदि को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

रेगुलर ब्लड ट्रांसफ्यूजन

Advertisement

थैलेसीमिया के रोगियों को ब्लड ट्रांसफ्यूजन कराना चाहिए। दरअसल, ये रेड ब्लड सेल्स की कमी को पूरा करने का काम करता है, जिससे टिश्यू और अंगों तक ऑक्सीजन डिस्ट्रीब्यूशन में सुधार होता है।

आयरन से भरपूर डाइट

Advertisement

थैलेसीमिया से बचाव के लिए जरूरी है कि शरीर में पर्याप्त हीमोग्लोबिन लेवल को बनाए रखने के लिए आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन किए जाए। ये आपके शरीर में खून को बढ़ाकर थैलेसीमिया के खतरे को कम करने का काम करते हैं।

रेगुलर चेकअप

Advertisement

हीमोग्लोबिन लेवल को बरकरार रखने के लिए रेगुलर चेकअप करवाना बेहद जरूरी है। ताकि अगर हीमोग्लोबिन में जरा सा भी उतार-चढ़ाव महसूस हो तो आप इसका इलाज फौरन करा सकें।

फोलिक एसिड सप्लीमेंट

Advertisement

फोलिक एसिड रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है। ये सप्लीमेंट रेड ब्लड सेल्स प्रोडक्शन को सपोर्ट देकर शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है।

आयरन सप्लीमेंट को कहें नो

Advertisement

थैलेसीमिया में भले ही शरीर में खून की कमी हो जाती है जिसकी पूर्ति के लिए आयरन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन बावजूद इसके आपको आयरन की कमी को पूरा करने वाले सप्लीमेंट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। वरना ये कई अन्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Heeramandi में बिब्बो जान का दमदार किरदार निभाने वाली Aditi Rao Hydari बोलीं, कहा- ‘पीरियड ड्रामा..’

Advertisement

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published May 8th, 2024 at 09:59 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo