अपडेटेड 6 May 2024 at 21:05 IST

World Asthma Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व अस्थमा दिवस, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

अस्थमा फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसकी वजह से रोगी को सांस लेने में दिक्कत होती है। आइए इसके लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में जानते हैं।

World Asthma Day 2024
विश्व अस्थमा दिवस 2024 | Image: Freepik

World Asthma Day 2024: दुनियाभर में हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है। इस साल यह 7 मई को मनाया जा रहा है। अस्थमा (Asthma) फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसकी वजह से रोगी को सांस लेने में दिक्कत होती है। वहीं धूल-धुआं, हवा में मौजूद प्रदूषण और कई अन्य कारणों से अस्थमा के मरीजों में यह समस्या बढ़ जाती है। अगर इसका सही इलाज नहीं किया जाता है, तो यह जानलेवा साबित हो सकती है।

दरअसल, यह एक ऐसी कंडिशन होती है, जिसमें सांस नली में सूजन की वजह से यह संकरी हो जाती है और अधिक म्यूकस बनाने लगती है। इसके कारण सांस लेने में तकलीफ, सांस फूलना और खांसी, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज आने जैसी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो इसके लक्षणों (Asthma Ke Lakshan) और बचाव के तीरकों के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है।

क्यों मनाया जाता है विश्व अस्थमा दिवस? (Why Celebrated World Asthma Day?)

भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में लगातार अस्थमा रोगियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक साल 2019 में लगभग 26 करोड़ लोग इस बीमारी से ग्रस्त थे। वहीं इसके कारण करीब 4 लाख लोगों की मौत हुई थी। इसलिए इस गंभीर बीमारी के प्रति बचाव और रोकथाम की जागरुकता फैलाने के लिए हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है।

किन कारणों से होता है अस्थमा? (What Causes Asthma?)

पिछले कुछ समय में अस्थमा मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बीमारी के होने की पीछे की वजह क्या है। बता दें कि आजकल के बढ़ते प्रदूषण की वजह से ज्यादातर लोगों में दमा की शिकायत होती है। गाड़ियों से निकलने वाला धुआं भी इसके पीछे बड़ी वजह है। वहीं अस्थमा के पीछे सर्दी, फ्लू, धूम्रपान, मौसम में बदलाव, एलर्जी वाले फूड्स समेत कई कारण हैं।

Advertisement

अस्थमा के लक्षण क्या है? (What Symptoms Of Asthma?)

  • बलगम वाली खांसी या सूखी खांसी
  • सीने में जकड़न जैसा महसूस होना
  • सांस लेने में कठिनाई
  • सांस लेते समय घरघराहट की आवाज
  • ठंडी हवा में सांस लेने से हालत गंभीर होना

अस्थमा से कैसे करें बचाव? (How To Prevent Asthma?)

  • प्रदूषण से अस्थमा की समस्या बढ़ सकती है और जिन्हें यह बीमारी नहीं है वह इसकी चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में प्रदूषण से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं।
  • बारिश में नमी बढ़ने के साथ ही संक्रमण की संभावना भी ज्यादा बनी रहती है। ऐसे में दौरान अपना खास ध्यान रखें।
  • इसके अलावा अस्थमा की समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, भुजंगासन जैसे योग करें। यह अस्थमा को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
  • अस्थमा रोगियों को प्रोटीन, कोल्ड ड्रिंक, अंडे, मछली, ठंडी चीजें, कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजों का सेवन कम से कम मात्रा में करनी चाहिए।
  • अस्थमा से ग्रसित व्यक्ति को अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां और विटामिन A, C और E से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें… Low Blood Pressure: आपका भी ब्लड प्रेशर रहता है लो? भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है परेशानी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 6 May 2024 at 21:05 IST