अपडेटेड 7 May 2024 at 16:35 IST

Asthma: कैसे होती है अस्थमा की बीमारी और कितनी है खतरनाक, जानें इससे बचने के घरेलू उपाय

अस्थमा फेफड़ों में होने वाली एक गंभीर बीमारी है। जो लोगों में काफी तेजी से फैल रही है। आइए जानते हैं यह कितनी खतरनाक है और इससे बचने के उपय क्या है।

asthma
अस्थमा से कैसे बचें | Image: Freepik

Asthma Se Bachne Ke Gharelu Upay: अस्थमा फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसकी वजह से रोगी को सांस लेने में दिक्कत होती है। कई बार यह जानलेवा भी साबित होती है। ऐसे में इसके बचाव और रोकथाम के लिए हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को वर्ल्ड अस्थमा डे (Asthma Day) मनाया जाता है और इसके बारे में लोगों को जागरुक किया जाता है। इस बार यह 7 मई 2024 को मनाया जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अस्थमा की बीमारी होती कैसे है और इससे कैसे बच सकते हैं।

दरअसल, अस्थमा (Asthma) एक खतरनाक बीमारी है। रिपोर्ट के मुताबिक हर साल तकरीबन इस बीमारी से ढाई लाइक मौतें होती है। कहा जाता है कि यह खतरनाक होने के साथ-साथ लाइलाज भी है, लेकिन कुछ घरेलू उपायों को करके इसे रोका जा सकता है। आज हम आपको अस्थमा से बचने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में भी बताएंगे।

कितनी खतरनाक है अस्थमा की बीमारी? (How Dangerous Asthma?)

अस्थमा अटैक में फेफड़े और वायुमार्ग प्रभावित होते हैं। अस्थमा होने पर फेफड़ों से हवा को अंदर और बाहर ले जाने वाली नलिकाओं पर असर पड़ता है। इसकी वजह से वायुमार्ग में सूजन और संकुचन हो जाता है, जिससे बहुत ज्यादा दर्द, सांस छोड़ते समय घरघराहट की आवाज हो सकती है। इस बीमारी में अगर सही समय पर सही इलाज न मिले तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है।

कैसे होता है अस्थमा? (How Does Asthma Occur?)

इस बीमारी के होने की पीछे की खास वजह आजकल का बढ़ता प्रदूषण है। इससे ज्यादातर लोगों में दमा की शिकायत होती है। गाड़ियों से निकलने वाला धुआं भी इसके पीछे बड़ी वजह है। वहीं अस्थमा के पीछे सर्दी, फ्लू, धूम्रपान, मौसम में बदलाव, एलर्जी वाले फूड्स समेत कई कारण हैं।

Advertisement

अस्थमा से बचने के लिए घरेलू उपाय (Asthma Ke Liye Gharelu Upay)

अदरक (Ginger)
एक्सपर्ट के मुताबिक जिन लोगों को अस्थमा की समस्या हो उन्हें अदरक का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें वायरल से लड़ने की क्षमता होती है। साथ ही यह सांस फूलने की तकलीफ को दूर करता है। इसके लिए आप अदरक के टुकड़े को गर्म पानी में उबालकर उसे गुनगुना हो जाने के बाद पी सकते हैं। आप इसे चबाकर भी खा सकते हैं।

एक्सरसाइज (Excercise)
जिन लोगों को अस्थमा की शिकायत हो और उन्हों सांस लेने में दिक्कत में उन्हें एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे सांस लेने की तकलीफ दूर होती है और फेफड़ों में फंसी हवा भी निकल जाती है। साथ ही कंधे और गर्दन को भी आराम मिलता है।

Advertisement

ब्लैक कॉफी (Black Coffee)
अस्थमा के मरीजों को अपनी डाइट में ब्लैक कॉफी को शामिल करना चाहिए। इसमें कैफिन की मात्रा पाई जाती है, जो श्वास नली के मांसपेशियों को आराम दिलाने में मदद करता है। इससे फेफड़े सही तरीके से काम करते हैं।

नींद (Sleep)
इस बीमारी में रोगियों को ज्यादा नहीं सोना चाहिए। अस्थमा के मरीज ज्यादा सोने से परहेज करें।

लहसुन (Garlic)
इस बीमारी में मरीज को लहसुन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे काफी आराम मिलता है। आप चाहे तो पके हुए लहसुन खा सकते हैं या दूध में लहसुन को उबालकर इसका सेवन करें।

अजवाइन (Celery)
एक बाउल पानी में एक चम्मच अजवाइन डालें, फिर इस पानी को उबालें। पानी से उठती हुई भाप को लें। इससे अस्थमा में राहत मिलता है।

पौष्टिक आहार (Nutritious Food)
अस्थमा के मरीजों को भोजन में फल-हरी सब्जियां शामिल करना चाहिए और मसालेदार-तैलीय खाने से बचना चाहिए। 

यह भी पढ़ें… World Asthma Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व अस्थमा दिवस, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 7 May 2024 at 16:21 IST