Advertisement

Updated April 29th, 2024 at 14:24 IST

फंदे से लटका युवक तो युवती ने जहर खाकर की खुदकुशी, नोएडा में लिव इन रिलेशन का खौफनाक अंत

नोएडा में एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां के सेक्टर 66 स्थित ममूरा में लिव इन में रह रहे एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली।

Reported by: Ankur Shrivastava
noida live in relation
noida live in relation | Image:pixabay
Advertisement

Noida Suicide Case: नोएडा में एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां के सेक्टर 66 स्थित ममूरा में लिव इन में रह रहे एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का चौंका देने वाला कारण सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक बलिया के रहने वाले 24 वर्षीय नीरज वर्मा और मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हेड़ा गांव की रहने वाली 23 वर्षीय अंतिम चौहान सेक्टर  66 मामूरा गांव में किराए के मकान में रहते थे। लड़की एक कॉल सेंटर में काम करती थी।

Advertisement

शनिवार रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लिव-इन में रहने वाले एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। लड़की ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची थाना फेज 3 पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोनों के बीच चल रहा था विवाद

Advertisement

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। पुलिस जांच में अभी तक विवाद का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल और अन्य सामान को जांच के लिए कब्जे में लिया है। पुलिस ने विवाद बढ़ने पर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि पहले युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की होगी। इसके बाद युवक का शव देखकर युवती ने जहरीला पदार्थ खाया, जिससे कुछ देर बाद तड़प-तड़प कर उसकी भी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें- तुम सिर्फ मेरी हो...सास के प्यार में पागल हुई बहू, गंदे वीडियो दिखा करती है शारीरिक संबंध की डिमांड

Advertisement

Published April 29th, 2024 at 14:24 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

11 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo