Advertisement

Updated May 8th, 2024 at 16:31 IST

हार्दिक को MI कप्तान बनाने पर सियासी तूफान, कांग्रेस बोली- रोहित को क्यों हटाया, तुम्हारी राजनीति...

कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने मुंबई इंडियंस का कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को बनाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

Reported by: Deepak Gupta
Advertisement

Lok Sabha Election: देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, आए दिन नेताओं के अजीबों-गरीब बयान सुनने को मिलते हैं। अब कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट का एक ऐसा ही एक बयान सामने आया है।

वैसे तो भारत में क्रिकेट और राजनीति का रिश्ता बहुत पुराना है, लेकिन आईपीएल की एक टीम के कप्तान बदलने के मुद्दे को भी सियासी मुद्दा बना दिया जाए तो यह बात कुछ अजीब जरुर लगती है। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने मुंबई इंडियंस का कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को बनाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

Advertisement

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट का ने कहा कि रोहित शर्मा को IPL में Mumbai Indian का कप्तान होना चाहिए था, लेकिन गुजरात के हार्दिक पंड्या को वहां से लाया गया और मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया, जिससे क्रिकेट वाले नाराज हो गए हैं। तुम्हारा राजनीति में तो ये ठीक था लेकिन अब जनता आप को गुजरात वापस भेजेगी।

हार्दिक पांड्या कर रहे मुंबई इंडियंस की कप्तानी

Advertisement

IPL 2024 में मुंबई फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है। हार्दिक की कप्तानी में टीम कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा पाई है। हार्दिक टीम में बतौर ऑलराउंडर खेलते हैं लेकिन इस सीजन में वो न तो गेंद से ही और न ही बल्ले से कुछ कर पाए हैं। हार्दिक को मुंबई का कप्तान बनाए जाने को लेकर फैंस ने भी कड़ी नाराजगी जताई थी।  

रोहित की कप्तानी में पांच बार आईपीएल जीत चुकी है मुंबई इंडियंस

Advertisement

हार्दिक पांड्या की अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में वापसी हुई है। IPL 2022 में हुए मेगा ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या नई फ्रेंचाइजी गुजराज टाइटंस से जुड़ गए थे। IPL 2022 और IPL 2023 में उनकी कप्तानी में गुजरात ने शानदार प्रदर्शन किया। फ्रेंचाइजी ने पहले ही सीजन में खिताब पर कब्जा जमाया तो दूसरे सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया। आईपीएल का 17वां सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया। रोहित से कप्तानी छीनने का MI मैनेजमेंट का फैसला उनके फैंस को रास नहीं आया। रोहित लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 खिताब (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) जीत चुकी है।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी को वारंगल में चुनावी सभा के दौरान मिला नया दोस्त!

Advertisement

Published May 8th, 2024 at 16:17 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo